IND vs ENG: चौथा टी20I भी हारी टीम इंडिया तो टूट जाएगा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (9 जुलाई) ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. सीरीज 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया पर सीरीज का हार खतरा मंडरा रहा है. अगर भारतीय टीम चौथा टी20 भी हारती तो 14 साल की बादशाहत खत्म हो जाएगी.

India vs England (Image generated by AI)
1 / 7
India vs England (Image generated by AI)

India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. तीन मुकाबलों के बाद इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे है. ऐसे में अब 9 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल में खेला जाने वाला सीरीज का चौथा मुकाबला टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' जैसा होगा. अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम यह मैच हार जाती है तो सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी. इसके साथ ही टीम इंडिया का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.  

विज्ञापन

भारत पर सीरीज हारने का खतरा

भारत पर सीरीज हारने का खतरा2 / 7

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया पर अब सीरीज हारने का खतरा मंडराने लगा है. सीरीज का पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद दूसरे और तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम चौथे टी20 टीम हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जीत मिलने पर भारत के पास आखिरी मुकाबले में सीरीज बराबर करने का मौका रहेगा, नहीं तो इंग्लैंड सीरीज जीतकर इतिहास रच देगा. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

14 साल पुरानी बादशाहत पर संकट

14 साल पुरानी बादशाहत पर संकट3 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच दो या उससे अधिक मैचों वाली टी20 सीरीज की शुरुआत दिसंबर 2012 में हुई थी. पहली सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेली गई सभी टी20 सीरीज में भारत ने बाजी मारी. 2012 से 2026 के बीच दोनों देशों के बीच कुल 6 टी20 सीरीज खेली गईं. इनमें से पांच बार टीम इंडिया विजेता रही, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही. अब दोनों टीमों के बीच जारी 7वीं टी20 सीरीज में भारतीय टीम के सामने लगातार 14 साल से कायम अपनी बादशाहत बचाने की चुनौती है. (PIC Credit - AI)

7 साल में पहली बार बैक टू बैक टी20 सीरीज हारेगा भारत

7 साल में पहली बार बैक टू बैक टी20 सीरीज हारेगा भारत4 / 7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है. अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हार जाती है तो ऐसा 7 सालों में पहली बार होगा जब भारतीय टीम बैक टू बैक दो टी20 सीरीज हारेगी. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

पहली जीत की तलाश में कप्तान श्रेयस अय्यर

पहली जीत की तलाश में कप्तान श्रेयस अय्यर5 / 7

अब सभी की नजरें ब्रिस्टल होने वाले भारत बनाम चौथे टी20 मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया न सिर्फ सीरीज बचाने, बल्कि 14 साल पुराने रिकॉर्ड को भी कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा, श्रेयस बतौर कप्तान अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगे. उनकी कप्तानी में भारत को पिछले 5 मैचों में से चार में हार मिली है, जबकि एक बेनतीजा रहा है. (PIC Credit - AI)

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड6 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड7 / 7

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, जोश टंग और ल्यूक वुड. (PIC Credit - AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन