टीम इंडिया की बादशाहत पर मंडराया खतरा, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब देखना पड़ेगा ये दिन!

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को बड़ा झटका लगने वाला है. टीम इंडिया की बादशाहत करीब 4-5 सालों बाद खत्म होते हुए दिखाई दे रही है. इसकी वजह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का लगातार खराब प्रदर्शन है.

Cricket News - 2026-07-09T180035.713
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा और तीसरा मैच इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में अब टीम इंडिया की बादशाहत खतरे में आ गई है. Photo Source: X

विज्ञापन

भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका

भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका2 / 6

दरअसल भारतीय टीम को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में बड़ा झटका लग सकता है. फिलहाल भारतीय टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज है. लेकिन ये बादशाहत अब खत्म भी हो सकती है. इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम को बड़ा झटका देने के लिए तैयार है. Photo Source: X

विज्ञापन

इंग्लैंड का जोरदार कमबैक

इंग्लैंड का जोरदार कमबैक3 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच 10 रेटिंग का फासला था. लेकिन अब ये घटकर 5 हो गई है. भारत की रेटिंग अब 270 हो चुकी है, जबकि इंग्लैंड के पास 265 रेटिंग है. Photo Source: X

खतरे में टीम इंडिया की बादशाहत

खतरे में टीम इंडिया की बादशाहत4 / 6

ऐसे में अगर भारत बचे हुए 2 मैच इंग्लैंड से हार जाता है तो टीम की बादशाहत नंबर 1 से खत्म हो जाएगी. पिछले 4-5 सालों में भारतीय टीम लगातार नंबर 1 पर बरकरार है. ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को ये दिन भी देखना पड़ सकता है. Photo Source: X

विज्ञापन

अय्यर को मिली थी कप्तानी

अय्यर को मिली थी कप्तानी5 / 6

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया गया था. लेकिन अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. Photo Source: X

9 जुलाई को चौथा मैच

9 जुलाई को चौथा मैच6 / 6

इसके अलावा अब इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम 2 मैच गंवा चुकी है. सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को होने वाला है. भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली जीत की तलाश में उतरेगी. इसके अलावा सीरीज बचाने पर भी टीम इंडिया की निगाहें रहने वाली हैं. इंग्लैंड दौरे पर ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा है. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन