India W vs England W 2nd T20I Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने 38 रन से जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहले टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी.
अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 30 मई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड की नजर सीरीज में वापसी करने पर होगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
IND W vs ENG W 2nd T20I: कब और कहां होगा मैच?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला दूसरा टी20 मुकाबला 30 मई (शनिवार)को खेला जाएगा. दोनों टीमें ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में आमने-सामने होंगी.
IND W vs ENG W 2nd T20I: कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरे टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा.
IND W vs ENG W 2nd T20I: टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत महिला बनाम और इंग्लैंड महिला दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है.
IND W vs ENG W 2nd T20I: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ये 5 बड़े अवॉर्ड्स, कुछ पर तो लग चुकी है मुहर
IND W vs ENG W T20I: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, श्री चरणानी, हरमनप्रीत कौर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव.
इंग्लैंड महिला टीम: सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन (कप्तान), इस्सी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, टिली कोर्टीन-कोलमैन, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, माइया बूचियर, लॉरेन फिलर.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत की जगह 2 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं LSG के कप्तान, IPL 2027 के लिए सामने आया इन स्टार्स का नाम
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
37 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines