ऋषभ पंत की जगह 2 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं LSG के कप्तान, IPL 2027 के लिए सामने आया इन स्टार्स का नाम
Who Will Replace Rishabh Pant as LSG Captain:भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईपीएल 2027 के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी के प्लान पर अपनी बात रखी है. ये तब हुआ जब ऋषभ पंत ने 2026 सीजन के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. जाफर का मानना है कि सीनियर विदेशी खिलाड़ी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए मजबूत दावेदार हो सकते हैं.

पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपनी मेन जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान देने में मदद मिल सकती है. जाफर के मुताबिक, कप्तानी से काफी दबाव बढ़ सकता है, खासकर उस खिलाड़ी के लिए जो पहले से ही पूरे मैच के दौरान विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहा हो.
2 / 6ऋषभ पंत की कप्तानी के बारे में बात करते हुए, जाफर ने कहा कि ये बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्सर मैचों के दौरान इमोशनली काफी जुड़े हुए दिखते थे. उन्हें लगा कि पंत का जुनून एक अच्छी बात है, लेकिन किसी फ्रैंचाइजी की कप्तानी करने के लिए शांत होकर फैसले लेना और अलग-अलग हालात को असरदार ढंग से संभालने की क्षमता होना जरूरी है.
3 / 6वसीम जाफर ने जोर देकर कहा कि कप्तानी छोड़ने से टीम में पंत की अहमियत कम नहीं होती है. इसके बजाय, उनका मानना है कि 28 साल के खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की परफॉर्मेंस पर फोकस करके ज्यादा बड़ा असर डाल सकते है.
4 / 6आगे की सोचते हुए वसीम जाफर ने मिचेल मार्श को एक सही विकल्प बताया, क्योंकि उन्हें पहले भी कप्तानी के रोल में काम करने का तजुर्बा है. उन्होंने एडेन मार्करम की काबिलियत को भी सराहा, और बताया कि इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का स्वभाव शांत है और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी कप्तानी के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली है.
5 / 6साथ ही वसीम जाफर ने ये भी कहा कि लखनऊ सुपरजायंट्स के पास सिर्फ ये 2 नाम ही विकल्प नहीं हैं; वो अगले सीजन के लिए आखिरी फैसला लेने से पहले अपनी टीम के भीतर कप्तानी के लिए दूसरे उम्मीदवारों पर भी विचार कर सकते हैं.
6 / 6LSG के कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का कार्यकाल काफी चैलेंजिंग रहा. आईपीएल 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे रही, और 14 मैचों में उसे सिर्फ 4 जीत मिलीं. 2025 में कप्तान के तौर पर अपने पहले सीजन में, लखनऊ 14 मैचों में 6 जीत ही हासिल कर पाई और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. कुल मिलाकर पंत ने कप्तान के तौर पर 71 आईपीएल मैचों में 33 जीत दर्ज की हैं, जिससे उनका जीत का प्रतिशत 46.47 रहा है.