IND W vs BAN W: बारिश ने बिगाड़ा खेल, रद्द हुआ भारत-बांग्लादेश मुकाबला

India Women vs Bangladesh Women Womens World Cup 2025: 26 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया. वनडे विश्व कप का ये आखिरी लीग मुकाबला था. भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया. भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ेगी.

cricket News (86)

India Women vs Bangladesh Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच विश्व कप 2025 में 26 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया. बारिश की वजह से ये मुकाबला 50 ओवर की जगह 27 ओवर का खेला गया. भारत ने पहले शानदार गेंदबाजी की और बाद में बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय दिया. हालांकि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया. राधा यादव ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाए थे 119 रन

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज के तौर पर सुमैया अख्तर ने 2 और रुबिया हैदर 13 रन बनाए. इसके अलावा शर्मिन अख्तर ने 53 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जबकि निगार सुल्ताना ने 24 गेंदों में 9 रन बनाए. इसके अलावा सोभना मोस्टारी ने 21 गेंदों में 26 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

विज्ञापन

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज राधा यादव रहीं, जिन्होंने 6 ओवर में 30 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उनके अलावा श्री चरणी ने 6 ओवर में 23 रन खर्च कर 2 विकेट लिए.

रद्द हुआ मुकाबला

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला रद्द कर दिया गया. भारत ने 8.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए थे. फिर बारिश ने दस्तक दी और मैच रद्द कर दिया गया. मंधाना ने 27 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि अमनजोत ने 25 गेंदों में 15 रन बनाए. भारतीय टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी. लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और मैच भारत से दूर चला गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ