हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ZIM: मुंबई का लड़का, धोनी का चेला, कौन हैं तुषार देशपांडे? जिन्होंने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू

Who is Tushar Deshpande: तुषार देशपांडे ने टीम इंडिया के लिए टी-20 डेब्यू किया है। तुषार आईपीएल में सीएसके के गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले दो सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की है। वह एमएस धोनी के चहेते खिलाड़ी माने जाते हैं।

विज्ञापन
तुषार देशपांडे

Who is Tushar Deshpande: भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। शनिवार को चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में मुंबई के लड़के तुषार देशपांडे ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। तुषार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने इस बार 13 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे। आइए जानते हैं ये प्रतिभाशाली गेंदबाज कौन है।

कौन हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे? 

तुषार देशपांडे दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। तुषार की उम्र 29 साल है। उनका जन्म 15 मई, 1995 को मुंबई में हुआ था। मुंबई क्रिकेट सर्किट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशपांडे ने कूच बिहार ट्रॉफी के 2015-16 के दौरान सिर्फ चार मैचों में 21 विकेट चटका डाले। इस धमाकेदार प्रदर्शन से उन्होंने क्रिकेट के गलियारों में धूम मचा दी।

बी टीम में रहे शामिल 

उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उसी साल उन्हें मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम में चुना गया था। जहां उन्होंने 19 सितंबर को तमिलनाडु के खिलाफ डेब्यू किया। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 19 सितंबर, 2018 को अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला। जहां उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में 5 विकेट चटका डाले। इसके बाद उन्हें अगस्त 2019 में दलीप ट्रॉफी के लिए ‘बी’ टीम में जगह मिली। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचना शुरू कर दिया। चार साल पहले उन्हें 2020 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया। हालांकि उन्होंने डेब्यू सीजन में 6 मैच खेलकर सिर्फ 3 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-अनन्या पांडे के डांस पर रियान पराग क्यों हुए ट्रोल? यूजर्स बोले- ‘ऐसा क्या है उसमें’

2022 में हुए थे सीएसके में शामिल 

फिर 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर उन्हें अपना बना लिया। हालांकि उस सीजन वे सिर्फ एक मैच खेल सके। जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए, लेकिन 2023 सीजन में उन्होंने ऐसी शानदार गेंदबाजी की कि सब देखते ही रह गए। तुषार ने 16 मैचों में 21 विकेट चटकाए।तुषार सीएसके के प्रमुख बॉलर बन गए हैं। एमएस धोनी उन्हें लगातार मौके देते रहे हैं। जिस पर वे खरे भी उतरे हैं। उन्हें धोनी का चहेता माना जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Video: सचिन-धोनी से हार्दिक-बुमराह तक, अंबानी की शादी में क्रिकेटर्स की धूम, गौतम गंभीर भी पहुंचे

ये भी पढ़ें:- अनंत अंबानी की शादी में नाचते-नाचते जमीं पर लेटे हार्दिक पांड्या, Video में दिखा देसी अंदाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola