अनंत अंबानी की शादी में नाचते-नाचते जमीं पर लेटे हार्दिक पांड्या, Video में दिखा देसी अंदाज

Hardik Pandya Dance Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हार्दिक पांड्या जमकर झूमते हुए दिखाई दिए थे। पांड्या के ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Hardik Pandya

Hardik Pandya

Hardik Pandya Dance Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में क्रिकेटर्स का भी जमावड़ा लगा। सभी क्रिकेटर्स अपनी-अपनी फैमिली के साथ शादी में पहुंचे। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने खूब सुर्खियां बटौरी। हार्दिक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से लेकर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ पांड्या ठूमके लगाते हुए दिखाई दि। अब सोशल मीडिया पर पांड्या के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

हार्दिक का दिखा देसी अंदाज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूर्व कप्तान एमएस धोनी, पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या भी पहुंचे। इस दौरान अपने डांस से हार्दिक पांड्या ने सभी ध्यान अपनी तरफ खींचा। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ भी पांड्या जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए। अब सोशल मीडिया पर हार्दिक के ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इससे पहले संगीत समारोह में भी हार्दिक पहुंचे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

अंबानी परिवार से है खास नाता

हार्दिक पांड्या का अंबानी परिवार से खास नाता है। दरअसल आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस नीता अंबानी की टीम है और हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। इसके अलावा आईपीएल 2024 में पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ