हार्दिक पांड्या-अनन्या पांडे के डांस पर रियान पराग क्यों हुए ट्रोल? यूजर्स बोले- ‘ऐसा क्या है उसमें’

Hardik Pandya Dance With Ananya Panday: हार्दिक पांड्या औक अनन्या पांडे का अनंत अंबानी की शादी में डांस करने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रियान पराग को ट्रोल किया जा रहा है।

Hardik Pandya Dance With Ananya Panday

Hardik Pandya Dance With Ananya Panday

Hardik Pandya Dance With Ananya Panday: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में क्रिकेटर्स ने भी अपना जलवा बिखेरा। शादी में एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर से लेकर हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी पहुंचे थे। इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रहे। हार्दिक शादी में जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए। खासकर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ पांड्या का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स क्रिकेटर रियान पराग के मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

हार्दिक का अनन्या के साथ डांस, ट्रोल हुए पराग

अनंत अंबानी की शादी में बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे। इस दौरान सब डांस करते हुए दिखाई दिए। हार्दिक पांड्या को अनन्या पांडे के साथ डांस करते हुए देखा गया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स रियान पराग को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

दरअसल आईपीएल 2024 के दौरान सोशल मीडिया पर रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री लीक हुई थी। दरअसल रियान यूट्यूब पर लाइव गेम खेल रहे थे, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान रियान कॉपीराइट फ्री म्यूजिक का तलाख कर रहे थे। इस दौरान गलती से पराग ने अपनी यूट्यूब हिस्ट्री उजागर कर दी थी। जिसमें अनन्या पांडे हॉट जैसी चीजें सर्च की गई थी।

विज्ञापन

इसको लेकर ही रियान पराग को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। रियान पराग जो फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ हैं। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान ने कमाल का प्रदर्शन किया था जिसके चलते उनको टीम इंडिया में चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ