IND vs ZIM T20 Series: भारतीय टीम एक नए कप्तान के साथ जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर मेजबान जिम्बाब्वे ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शुभमन गिल को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया हैं। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला ही मैच हार गई, इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। इसके बाद फैंस टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखकर भड़क गए हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाली भड़ास
इस सीरीज में युवा टीम इंडिया खेल रही है। पहले मैच में अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया लेकिन अपने डेब्यू मैच में इन खिलाड़ियों ने टीम और फैंस को काफी निराश किया। अभिषेक शर्मा तो इस मैच में खाता तक नहीं खोल पाए थे।
इसके अलावा रियान पराग ने और ध्रुव जुरेल ने 6 रन बनाए थे। आईपीएल 2024 में इन खिलाड़ियों ने काफी धमाल मचाया था लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर आकर अपने डेब्यू मैच में ही ये खिलाड़ी फ्लॉप साबित हो गए। ऐसी खराब बल्लेबाजी देखकर अब फैंस अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियो को अब ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni Birthday पर सलमान का ‘सरप्राइज’, साक्षी ने पति के पैर छूकर मांगी लंबी उम्र की दुआ
13 रन से हार गई थी टीम इंडिया
इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट चटकाए थे।
जिम्बाब्वे का इतना कम स्कोर देखकर लग रहा था कि टीम इंडिया इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन जिम्बाब्वे के खतरनाक गेंदबाजी लाइनअप के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई। 19.5 ओवर में टीम इंडिया महज 102 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni Birthday: धोनी के वे रिकॉर्ड जो आजतक नहीं टूटे, आस-पास भी नहीं पहुंचा कोई खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: पढ़ाई में कमजोर, स्कूल के एथलीट…कौन हैं तेंडाई चतारा? जिन्होंने टीम इंडिया को किया ढेर
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
6 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
11 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
55 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
56 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines