Video: शतक बनाया, रिकॉर्ड बनाए; फिर आखिर क्यों छलका अभिषेक शर्मा का दर्द?

Zimbabwe vs India: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 100 रनों से हरा दिया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाकर रिकॉर्ड भी बनाया था। शतक और रिकॉर्ड बनाने के बाद भी अभिषेक का मैच के बाद दर्द छलका।

abhishek sharma

Zimbabwe vs India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 7 जुलाई को हरारे में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 100 रनों से जीत लिया था। इस जीत में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। अपने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर खास रिकॉर्ड भी बनाया। इस मैच ने अभिषेक ने 47 गेंदों पर ये शतक जड़ा था।

अपनी इस पारी में अभिषेक ने 7 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए थे। शतक और रिकॉर्ड बनाने के बाद भी अभिषेक शर्मा का दर्द छलका है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक ने बताया कि मुझे लगता है ये मेरी काफी अच्छी परफॉर्मेंस थी, हमें शनिवार को हार मिली थी जो हमारे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ