IND vs ZIM Shubman Gill: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों फैंस को खुशी दी है। अब तक फैंस इस खुशी से लबरेज दिखाई दे रहे थे, लेकिन जिस तरह से युवा टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन किया, उसे देख फैंस हैरान रह गए। भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में 13 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के बल्लेबाज 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 102 रन पर ढेर हो गए। इस हार के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद क्या कहा? आइए जानते हैं।
फील्डिंग में किया निराश
शुभमन गिल ने शर्मनाक हार के बाद कहा- हमने गेंदबाजी तो अच्छी की, लेकिन फील्डिंग में निराश किया। ऐसा लग रहा था, जैसे जंग लगा हुआ था। गिल ने आगे कहा- हम समय लेकर बल्लेबाजी को एंजॉय करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमारे पांच विकेट आधे समय में ही गिर गए।
अगर मैं अंत तक टिकता…
गिल ने आगे कहा- अगर मैं अंत तक टिका रहता, तो बेहतर होता। मैं जिस तरह से आउट हुआ और बाकी मैच जिस तरह से खत्म हुआ, उससे मैं बहुत निराश हूं। वाशिंगटन सुंदर ने उम्मीदें बनाए रखीं। लास्ट तक उम्मीदें रहीं, लेकिन जब आपको 115 रनों का पीछा करना होता है और 10वें नंबर का बल्लेबाज मैदान पर मैच जीतना चाहता है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि कुछ गड़बड़ है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे जैसी टीम से कैसे हार गई ‘वर्ल्ड चैंपियन’? 3 बड़ी वजहें
ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम इंडिया
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में ही 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद भी एक-एक कर विकेट गिरते गए और भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। शुभमन गिल ने 29 गेंदों में 5 चौके ठोक 31 रन बनाए। अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और मुकेश कुमार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ ने 7, रियान पराग ने 2, ध्रुव जुरेल ने 6, वाशिंगटन सुंदर ने 27, रवि बिश्नोई ने 9 और आवेश खान ने 16 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जूता उतारकर कान से क्यों लगा लेते हैं जिम्बाब्वे के गेंदबाज? गर्लफ्रेंड से जुड़ा है मामला
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? सामने आई ये वजह
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: मुकेश कुमार ने पहली ही गेंद पर उगली आग, हवा में गुलाटियां मारने लगा लेग स्टंप, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस ट्रिक से फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैच, यहां जानें पूरा प्रॉसेस
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
16 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
21 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines