IND vs ZIM Ravi Bishnoi: जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपना जलवा बिखेर दिया। मुकेश कुमार के पहला विकेट चटकाने के बाद बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी का नजारा दिखाते हुए हरारे की पिच पर अपनी जादुई गेंदबाजी दिखाई और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले।
4 ओवर में चटका डाले 4 विकेट
रवि बिश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 13 रन दिए और 4 विकेट चटका डाले। उन्होंने 2 मेडन ओवर भी फेंके। रवि ने छठे ओवर में पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को बोल्ड मारकर अपनी शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखाया। ब्रायन रवि की अंदर आती गेंद को समझ नहीं पाए और गलत शॉट खेलकर आउट हो गए। रवि की गेंद स्टंप पर रखी गिल्लियां बिखेर गई।
16वें ओवर में किए 2 शिकार
इसके बाद आत्मविश्वास से भरे रवि ने आठवें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्ले मधेवेरे का शिकार किया। जिम्बाब्वे के ओपनर 21 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्ले ने रवि की पांचवीं गेंद पर स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बीच में से गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद रवि ने 16वें ओवर में भी अपनी गुगली में दो बल्लेबाजों को फंसाया। उन्होंने पहली ही गेंद पर ल्यूक जॉन्गवे का शिकार किया।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: गिल की कप्तानी में इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत, जिम्बाब्वे के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका
दो गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे ल्यूक बिश्नोई की गेंद को समझ पाते, इससे पहले ही बॉल उनके पैड से टकराकर बाहर निकल गई। इस तरह ल्यूक एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। अब तक बेहद घातक बन चुके रवि ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर ब्लेसिंग मुजाराबानी को बोल्ड मारकर जिम्बाब्वे को चारों खाने चित कर दिया। ब्लेसिंग खाता तक नहीं खोल पाए। रवि के शानदार स्पैल के बाद वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। सुंदर ने 2 और आवेश ने एक विकेट चटकाया। कुल मिलाकर जिम्बाब्वे की टीम बैकफुट पर रही और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: मुकेश कुमार ने पहली ही गेंद पर उगली आग, हवा में गुलाटियां मारने लगा लेग स्टंप, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस ट्रिक से फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैच, यहां जानें पूरा प्रॉसेस
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines