IND vs ZIM: गिल की कप्तानी में इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत, जिम्बाब्वे के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका

IND vs ZIM: टीम इंडिया की युवा बिग्रेड का सामना जिम्बाब्वे से हो रहा है। टीम के कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के लिए मैच में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

l - 2024-07-06T180545.770

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी 20 की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले टी20 में भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

टीम इंडिया की तरफ इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

भारत के लिए आज ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा और रियान पराग ने डेब्यू किया है। आईपीएल में अभिषेक शर्मा और रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन किया था। अभिषेक शर्मा ने इस बार आईपीएल में 400 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा पराग ने भी इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए है। जबकि ध्रुव जुरेल लगातार टेस्ट क्रिकेट और टी 20 क्रिकेट में अच्छा कर रहे है।

अभिषेक शर्मा पर टिकी हुई निगाह

सभी की निगाह इस सीरीज में सबसे ज्यादा अभिषेक शर्मा पर टिकी हुई है। अभिषेक शर्मा ने इस बार आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। उन्होंने आईपीएल में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बना पाए थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद उनके पास टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद

जिम्बाब्वे: तदिवनाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडेंडे (विकेट कीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंदई चतारा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ