IND vs ZIM Luke Jongwe Shoe Celebration: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा भारत-जिम्बाब्वे के बीच शनिवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में देखने को मिला। जिम्बाब्वे के गेंदबाज ल्यूक जॉन्गवे ने ध्रुव जुरेल का विकेट लेने के बाद अनोखा सेलिब्रेशन किया। उन्होंने अपना जूता उतारा और कान से लगा लिया। मानो किसी को फोन कर रहे हों। ल्यूक के इस अनोखे सेलिब्रेशन के पीछे एक दिलचस्प राज है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का पूरा किस्सा।
बेहद दिलचस्प है ल्यूक जॉन्गवे के शू सेलिब्रेशन की वजह
ल्यूक इससे पहले भी कई मैचों में विकेट मिलने के बाद इस तरह सेलिब्रेट करते दिखाई दिए हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शम्सी ने भी कई मौकों पर इस तरह सेलिब्रेट किया है। शम्सी जूते को मोबाइल की तरह इस्तेमाल करते हैं और किसी को फोन लगाते हैं। हालांकि शम्सी इसे सिर्फ मैदान का माहौल खुशनुमा बनाए रखने के लिए करते हैं, लेकिन जॉन्गवे की वजह अलग है।
गर्लफ्रेंड को फोन लगाने की एक्टिंग करते हैं ल्यूक जॉन्गवे
कुछ समय पहले उन्होंने इसका खुलासा करते हुए बताया था कि एक दिन वह गर्लफ्रेंड ब्रेंडा जैसी के साथ बात कर रहे थे। तभी इस तरह सेलिब्रेट करने का विचार मन में आया। जॉन्गवे के अनुसार, हम दोनों होटल के कमरे में इस बारे में बात कर रहे थे कि अगर मैं अगले दिन विकेट लेता हूं तो मैं क्या जश्न मनाऊंगा? तभी मैंने जूते से जश्न मनाने का फैसला किया। मैंने गर्लफ्रेंड से कहा- जब भी मैं विकेट लूंगा तो तुम्हें फोन करूंगा। मुझे उम्मीद है कि मेरा ‘एयरटाइम’ खत्म नहीं होगा। यानी जब भी ल्यूक विकेट लेते हैं तो एक तरह से गर्लफ्रेंड को फोन कर विकेट लेने के बारे में बताते हैं। भले ही ये प्रतीकात्मक हो, लेकिन जॉन्गवे ऐसा कर काफी मशहूर हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? सामने आई ये वजह
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: मुकेश कुमार ने पहली ही गेंद पर उगली आग, हवा में गुलाटियां मारने लगा लेग स्टंप, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस ट्रिक से फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैच, यहां जानें पूरा प्रॉसेस
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines