Abhishek Sharma Bowling: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब इन तीनों खिलाड़ियों का विकल्प कौन होगा, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर कई दावेदार सामने आए हैं। इस बीच जड्डू का विकल्प भी मिलता नजर आ रहा है। दरअसल, भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में आईपीएल के स्टार अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में धूम मचा दी है। जडेजा की तरह लेफ्ट आर्म ऑलराउंडर ने शनिवार को हरारे में चौथे टी-20 में शानदार गेंदबाजी की। जिम्बाब्वे की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने में फेल हो रही टीम इंडिया को अभिषेक ने ही पहली सफलता दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर में ओपनिंग बल्लेबाज तदीवानाशे मारुमनी का विकेट चटकाया।
अभिषेक की शानदार गेंदबाजी के मुरीद हुए फैंस
वे बेहद सधी हुई गेंदबाजी कर रहे थे। जिसे देख फैंस को जडेजा की याद आ गई। अभिषेक ने अपने पहले 3 ओवर में महज 20 रन दिए और 1 विकेट चटकाया। हालांकि इससे पहले भी उन्होंने दो मैचों में गेंदबाजी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट लेकर खुद को साबित कर दिया है। दूसरे टी-20 में ताबड़तोड़ शतक ठोकने के बाद अभिषेक का ये दूसरा बड़ा कारनामा है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: मुंबई का लड़का, धोनी का चेला, कौन हैं तुषार देशपांडे? जिन्होंने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
रुतुराज गायकवाड़ ने टपकाया लड्डू कैच
हालांकि इसके बाद उन्हें दूसरी सफलता मिलती, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने लड्डू कैच टपका दिया। ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। अभिषेक ने ब्रायन बेनेट को पांचवीं गेंद डाली तो बेनेट ने इस पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले से कनेक्ट नहीं हो पाई। बॉल उनके बल्ले का टॉप एज लेते हुए कवर की ओर उड़ गई, लेकिन यहां खड़े फील्डर रुतुराज गायकवाड़ आसान कैच को नहीं लपक पाए। इस तरह ब्रेनेट आउट होने से बच गए। हालांकि उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 14वें ओवर में अपना शिकार बनाया। सुंदर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच पकड़ा। बहरहाल, अभिषेक शर्मा ने अपना डेब्यू साबित कर दिखाया है। उन्होंने जता दिया है कि गेंद और बल्ले से रवींद्र जडेजा की तरह टीम इंडिया के लिए असरदार साबित होंगे।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-अनन्या पांडे के डांस पर रियान पराग क्यों हुए ट्रोल? यूजर्स बोले- ‘ऐसा क्या है उसमें’
ये भी पढ़ें:- Video: सचिन-धोनी से हार्दिक-बुमराह तक, अंबानी की शादी में क्रिकेटर्स की धूम, गौतम गंभीर भी पहुंचे
ये भी पढ़ें:- अनंत अंबानी की शादी में नाचते-नाचते जमीं पर लेटे हार्दिक पांड्या, Video में दिखा देसी अंदाज
संबंधित खबरें
IND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
22 mins agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
29 mins agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
37 mins agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
1 hr agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
1 hr agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
1 hr agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 hrs agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines