IND vs ZIM 2nd T20I: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में धमाकेदार वापसी की। कल तक शर्मनाक प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते ताबड़तोड़ रन ठोके। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जिम्बाब्वे इस मैच में 18.4 ओवर में 134 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 100 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस बड़ी जीत में 7 खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा। आइए जानते हैं उनके नाम…
अभिषेक शर्मा
अपने डेब्यू मैच में 4 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में बेखौफ बल्लेबाजी का वो नजारा पेश किया, जिसे देख जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के होश ही उड़ गए। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए महज 46 गेंदों में सेंचुरी जमा दी। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 7 चौके-8 छक्के ठोके।
रुतुराज गायकवाड़
अभिषेक के साथ दूसरे छोर पर रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले गायकवाड़ धीमे खेले, इसके बाद उन्होंने गियर बदला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। गायकवाड़ ने अपना क्लास दिखाया और 47 गेंदों में 11 चौके-1 छक्का ठोक 163.83 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 77 रन कूट डाले। अभिषेक के आउट होने के बाद रुतुराज की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम बड़ा स्कोर कर पाने में सफल रही।
रिंकू सिंह
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह ने तो तूफानी बल्लेबाजी का वो नजारा दिखाया कि गेंद स्टेडियम पार जाती नजर आई। पिछले मैच में बिना खाता खोले ही आउट हुए रिंकू ने अपनी शानदार बल्लेबाजी में 22 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक 218.18 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन जड़े।
मुकेश कुमार
भारतीय टीम के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया। मुकेश कुमार ने पहले ही ओवर में जिम्बाब्वे को बड़ा झटका दिया। मुकेश ने इनोसेंट कैया को 4 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में ब्रायन बेनेट को बोल्ड कर महफिल लूटी। मुकेश ने पहले 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवर में तीसरा विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे को चारों खाने चित कर दिया। मुकेश ने कुल 3.4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट निकाले।
आवेश खान
मुकेश के साथ तेज गेंदबाज आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 15 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। आवेश ने डियोन मेयर्स को डक, सिकंदर रजा को 4 और ब्लेसिंग मुजाराबानी को 2 रन पर पवेलियन भेजा। आवेश की शानदार गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की टीम बैकफुट पर रही।
रवि बिश्नोई
टीम इंडिया के लिए स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई एक बार फिर असरदार साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में महज 11 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। रवि की शानदार गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज बेबस नजर आए। रवि ने पहले टी-20 में भी शानदार गेंदबाजी की थी।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: रिंकू सिंह का तूफान देख सूर्यकुमार यादव गदगद, खास अंदाज में कही बड़ी बात
वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर ने भी इस मैच में काफी किफायती गेंदबाजी की। सुंदर ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने जोनाथन कैम्पबेल का बड़ा विकेट निकाला। कुल मिलाकर तीनों डिपार्टमेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच 10 जुलाई को इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का हाहाकार, शतक ठोक रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: 4,6,4,6,4: जे बात! अभिषेक शर्मा ने दिखाई बेखौफ बल्लेबाजी, 5 गेंदों में कूट डाले 26 रन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर की गजब बेइज्जती! टपका दिया लड्डू कैच
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट, भारत दे सकता है पाकिस्तान को झटका
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
52 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines