4,6,4,6,4: जे बात! अभिषेक शर्मा ने दिखाई बेखौफ बल्लेबाजी, 5 गेंदों में कूट डाले 26 रन

IND vs ZIM Abhishek Sharma: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने एक ओवर में 26 रन कूट डाले।

IND vs ZIM Abhishek Sharma

IND vs ZIM Abhishek Sharma Batting

विज्ञापन

IND vs ZIM Abhishek Sharma: भारत के युवा बल्लेबाज और आईपीएल में तूफान मचा चुके अभिषेक शर्मा ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से भारतीय फैंस को मुरीद बना लिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 में 4 गेंदों में डक पर आउट होने वाले युवा खिलाड़ी ने रविवार को हरारे में खेले दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और शानदार शतक जमा दिया।

पहले ही ओवर से दिखाए तेवर

अभिषेक ने पहले ही ओवर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। अभिषेक ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अपना खाता छक्के के साथ खोला। ब्रायन बेनेट की दूसरी गेंद पर उन्होंने करारा छक्का ठोक जता दिया कि आज वे किस मूड में आए हैं। इसके बाद उन्होंने 11वें ओवर में डियोन मेयर्स की जमकर कुटाई की। इस ओवर में उन्होंने 5 गेंदो में 26 रन कूट डाले।

विज्ञापन

इस तरह कूटे 26 रन 

मेयर्स ने पहली गेंद रुतुराज गायकवाड़ को कराई तो ये बॉल वाइड चली गई। जिस पर गायकवाड़ ने एक रन लेकर अभिषेक को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद अगली गेंद पर अभिषेक ने 2 रन ले लिए। तीसरी पर अभिषेक ने बल्ले का मुंह खोला और करारा चौका ठोक डाला। इस चौके को ठोक अभिषेक कॉन्फिडेंस से लबरेज हो गए। उन्होंन अगली गेंद पर एक बार फिर बल्ला खोला और मैदान के बाहर लंबा छक्का ठोक अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। अगली गेंद पर उन्होंने फिर पुल शॉट लगाया और शॉर्ट फाइन लेग पर शानदार चौका कूट डाला।

विज्ञापन

अभिषेक का तूफान देख गेंदबाज ओवर द विकेट गेंदबाजी के लिए आए, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। अभिषेक ने पांचवीं गेंद पर घुटना मोड़ा और कवर के ऊपर से करारा छक्का ठोक डाला। अब बारी थी लास्ट बॉल की। अभिषेक इसे छोड़ने के मूड में बिलकुल भी नजर नहीं आए। उन्होंने शॉर्ट थर्ड की ओर करारा चौका ठोक डाला। इस तरह अभिषेक ने 5 गेंदों में 26 रन ठोके। मेयर्स के इस ओवर से कुल 28 रन आए। अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंंडिया ने 11 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

विज्ञापन

ठोक डाली शानदार सेंचुरी 

अभिषेक ने लगातार अपना गियर बदला और तूफानी बल्लेबाजी कर शानदार सेंचुरी कूट डाली। उन्होंने 14वें ओवर में लगातार तीन छक्के ठोके और अपना शतक पूरा किया। अभिषेक ने महज 46 गेंदों में शतक जमाया। हालांकि इसके बाद वे अगली गेंद पर आउट हो गए। अभिषेक ने 47 गेंदों में 7 चौके-7 छक्के ठोक 212.77 के स्ट्राइक रेट से 100 रन जड़े। उनकी शानदार बल्लेबाजी देख फैंस की नसों में रोमांच भर गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ