चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की विदाई पक्की, BCCI ने किया ऐलान, जानिए कब खत्म होगा कार्यकाल

BCCI Announced Ajit Agarkar Exit: अजीत अगरकर के चीफ सिलेक्टर पद छोड़ने की खबर काफी समय से सामने आ रही थी. अब BCCI ने आधिकारिक रूप से अजीत अगरकर की विदाई का ऐलान कर दिया है.

devajit saikia ajit agarkar (1)

अजीत अगरकर की सिलेक्शन कमेटी से विदाई का हुआ ऐलान (Image: ANI)

विज्ञापन

BCCI Announced Ajit Agarkar Exit: अजीत अगरकर पिछले तीन साल से भारतीय सीनियर मेंस टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में नजर आ रहे थे. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया में काफी बदलाव हुए लेकिन अब उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि अजीत अगरकर की सिलेक्शन कमेटी से विदाई होने वाली है. हालांकि, इस पर BCCI ने आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया था. अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि 11 दिन बाद अजीत का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.

BCCI ने किया बड़ा ऐलान

अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर सवालों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बयान सामने आया है. उन्होंने PTI से बात करते हुए कहा, ‘अजीत अगरकर की बात करें, तो उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होने जा रहा है. हमारे पास 4 अक्टूबर तक पर्याप्त समय है.’ वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए आखिरी बार अजीत अगरकर ने चयन समिति के साथ मिलकर स्क्वाड का चुनाव किया था.

विज्ञापन

नए चीफ सिलेक्टर की कब होगी एंट्री?

देवजीत सैकिया ने यह भी बताया कि कुछ दिनों में नए सिलेक्टर का भी खुलासा हो जाएगा. सैकिया ने कहा, ‘हम खाली पद को लेकर जल्द ही फैसला लेने वाले हैं, 4 अक्टूबर के बाद समिति का हिस्सा बन जाएंगे. एक बार BCCI फैसला ले लेगी, उसके बाद अब खुद नए चयनकर्ता का ऐलान कर देंगे.’ इसका सीधा अर्थ है कि अगले 11 दिनों के अंदर नए सिलेक्टर का भी आधिकारिक रूप से खुलासा हो सकता है.

BCCI कर सकती है प्रज्ञान ओझा को प्रमोट

भारतीय मेंस सीनियर चयन समिति में हर एक जोन से एक चयनकर्ता होता है. मौजूदा सिलेक्शन कमेटी में अजीत अगरकर के अलावा पूर्व भारतीय सपिन्जर प्रज्ञान ओझा और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी है. BCCI संभवतः किसी नए व्यक्ति को लाकर सीधे चीफ सिलेक्टर नहीं बनाना चाहती है. इसी वजह से देवजीत सैकिया ने भी चीफ सिलेक्टर की जगह सिर्फ नए सदस्य का जिक्र किया.

विज्ञापन

यह एक इशारा है कि मौजूदा सिलेक्शन कमेटी के ही किसी सदस्य को चीफ सिलेक्टर के रूप में प्रमोट किया जा सकता है. प्रज्ञान ओझा का नाम चीफ सिलेक्टर के रूप में मुख्य रूप से सामने आ रहा है. इसके अलावा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम भी चर्चा में है. इन दोनों में से किसी एक को BCCI द्वारा भारतीय मेंस टीम का भविष्य तय करने की जिम्मेदारी मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ