IND vs WI, John Campbell Creates History: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया. गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मुकाबले में कैंपबेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और महज 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ कैंपबेल ने भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने 27 साल पुराना रिकॉर्ड धवस्त कर दिया.
जॉन कैंपबेल ने ठोका भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की ओर से जॉन कैंपबेल और केसी कार्टी पारी का आगाज करने उतरे. हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही पहला विकेट गिर गया. कार्टी सिर्फ 9 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. लेकिन कार्टी का विकेट गिरने के बाद भी कैंपबेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और तेजी से रन बटोरते रहे. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और देखते ही देखते सिर्फ 29 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया.
यह भारत के खिलाफ किसी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे अर्धशतक बन गया. कैंपबेल यहीं नहीं रुके और 65 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया. इसी के साथ वह भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकॉर्डो पॉवेल के नाम दर्ज था. उन्होंने 1999 में सिंगापुर में भारत के खिलाफ 72 गेंदों में शतक लगाया था. इसके बाद 2002 में मार्लन सैमुअल्स ने 73 गेंदों में शतक जड़ा था. अब कैंपबेल ने भारत के खिलाफ 65 गेंदों में सेंचुरी लगाकर 27 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)
- 65 जॉन कैंपबेल गुवाहाटी 2026
- 72 रिकार्डो पॉवेल सिंगापुर 1999
- 73 मार्लन सैमुअल्स विजयवाड़ा 2002
- 74 शिमरॉन हेटमायर गुवाहाटी 2018
- 85 शिमरॉन हेटमायर चेन्नई 2019
ये भी पढ़ें- कौन हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में डेब्यू करने वाले आकिब नबी? ऐसा रहा है अब तक का करियर
शतक के बाद ही पवेलियन लौटे कैंपबेल
कैंपबेल अपना शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्होंने 68 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उन्हें गुरनूर बरार ने आउट किया और नमन धीर ने उनका कैच पकड़ा. कैंपबेल ने कप्तान शाई होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों पर 110 रनों की साझेदारी की. उन्होंने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें- ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली का बड़ा धमाका, खतरे में शुभमन गिल की नंबर-1 की कुर्सी, जानें किस नंबर पर रोहित शर्मा?
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
4 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
5 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
7 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
8 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines