IND vs WI 2nd Day-3 Highlights: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, 97 रनों से पीछे है वेस्टइंडीज

IND vs WI 2nd Test Live Cricket Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा. तीसरे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पहली पारी में खासा कमाल नहीं कर सके. लेकिन दूसरी पारी में शाई होप और जॉन कैंपबेल ने अर्धशतक जमाया.

cricket News - 2025-10-12T170459.814

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पूरी तरह से मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 140 रन बना लिए थे. हालांकि तीसरे दिन वेस्टइंडीज 81.5 ओवर में ही 248 रनों पर सिमट गई। इसके बाद वेस्टइंडीज को फॉलो ऑन मिला. वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 49 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना चुकी है. वेस्टइंडीज फिलहाल 97 रनों से पीछे है.

विज्ञापन

नीचे पढ़ें तीसरे दिन की अपडेट्स

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs WI 2nd : तीसरे दिन का खेल खत्म

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 49 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना दिए हैं. जॉन कैंपबेल 145 गेंदों में 87 और शाई होप 103 गेंदों में 66 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वेस्टइंडीज फिलहाल 97 रन पीछे है. चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेंगे.

IND vs WI 2nd Test Live: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक

शाई होप ने 80 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं. वेस्टइंडीज अब 129 रनों से पीछे है. उनके अलावा कैंपबेल भी 78 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाज अब क्रीज पर अच्छी तरीके से जम गए हैं. भारतीय गेंदबाज तीसरे विकेट की तलाश में पसीने बहा रहे हैं.

IND vs WI 2nd Test Live: कैंपबेल और होप के बीच हुई शतकीय साझेदारी

कैंपबेल और होप के बी शतकीय साझेदारी हो चुकी है. कैंपबेल 121 गेंदों में 74 जबकि होप 77 गेंदों में 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 41 ओवर के बाद स्कोर 140/2 है.

IND vs WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 पार

वेस्टइंडीज ने 100 का स्कोर पार कर लिया है. भारत तीसरे विकेट की तलाश में है. जॉन कैंपबेल 76 पर 55 और शाई होप 33 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. 26 ओवर के बाद टीम का स्कोर 104/2 है.

IND vs WI 2nd Test Live: जौन कैंपबेल ने जड़ा अर्धशतक

जॉन कैंपबेल 70 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं. अब तक वह 6 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम कर चुके हैं. 22 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 80/2 है.

IND vs WI 2nd Test Live: जॉन कैम्पबेल ने पारी को संभाला

जॉन कैम्पबेल अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं. एक छोर को जॉन कैम्पबेल ने संबाल लिया है. 59 गेंदों पर जॉन 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. वेस्टइंडी का स्कोर 60/2

IND vs WI 2nd Test Live: वॉशिंगटन के विकेट के साथ दूसरे सेशन का अंत

वॉशिंगटन सुंदर ने 15वें ओवर में एलिक एथनेज को क्लीन बोल्ड किया और पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ दूसरे सेशन का समापन भी हो गया है. वेस्टइंडीज का स्कोर: 35/2

IND vs WI 2nd Test Live: भारत को मिला पहला विकेट

वेस्टइंडीज को टैगेनारिन चंद्रपॉल के रूप में पहला बड़ा झटका लगा है. टैगेनारिन चंद्रपॉल 10 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है, कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का कैच पकड़ा. वेस्टइंडीज का स्कोर 17/1

IND vs WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत

फॉलोऑन के बाद वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत हुई है. बिना विकेट गंवाए वेस्टइंडीज 16 रन बना चुकी है. वहीं भारतीय गेंदबाज पहले विकेट की तलाश में हैं.

IND vs WI 2nd Test Live: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया फॉलोऑन

दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 248 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिया. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है.

IND vs WI 2nd Test Live: 248 रनों पर ढेर हुई वेस्टइंडीज की टीम

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 248 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से पहली पारी में एलिक अथानाजे ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शाई होप ने 36 रन बनाए. वहीं टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. टीम इंडिया के पास 270 रनों की बढ़त है.

IND vs WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज को लगा 9वां झटका

वेस्टइंडी को पियरे के रूप में 9वां झटका लगा है. पियरे 19 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे, जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को ये सफलता दिलाई. वेस्टइंडीज का स्कोर 221/9

IND vs WI 2nd Test Live: लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज का स्कोर 217 रन

तीसरे दिन एकबार फिर से टीम इंडिया के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. तीसरे दिन कुलदीप यादव ने पहले सेशन में 3 विकेट चटकाए. लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज पर अभी भी फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है.

IND vs WI 2nd Test Live: पियरे और फिलिप ने पारी को संभाला

पियरे और एंडरसन फिलिप ने 8 विकेट जल्दी गिरने के बाद वेस्टइंडीज की पारी को संभाला है. दोनों 19-19 रन बनाकर खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज का स्कोर 217/8

IND vs WI 2nd Test Live: मोहम्मद सिराज को मिला विकेट

वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिर चुका है. जोमेल वार्रिकन 1 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद सिराज ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया है. सिराज की ये पहली सफलता है. वेस्टइंडीज का स्कोर 175/8

IND vs WI 2nd Test Live: कुलदीप यादव को मिली एक और सफलता

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं. तीसरे दिन कुलदीप पहले ही सेशन में 3 विकेट चटका चुके हैं. वेस्टइंडीज को सातवां झटका जस्टिन ग्रेव्स के रूप में लगा. वेस्टइंडीज का स्कोर 174/7

IND vs WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज को लगा छठा झटका

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज को टेविन इमलाच के रूप में छठा झटका दिया है. टेविन इमलाच 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वेस्टइंडीज का स्कोर 163/6

IND vs WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज को लगा पांचवां झटका

वेस्टइंडीज को शाई होप के रूप में पांचवां बड़ा झटका लग चुका है. होप 36 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप यादव ने उनको क्लीन बोल्ड किया है. वेस्टइंडीज का स्कोर 156/5

IND vs WI 2nd Test Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. शाई होप और टेविन इमलाच क्रीज पर मौजूद हैं. कुलदीप यादव ने तीसरे दिन गेंदबाजी की शुरुआत की है. वेस्टइंडीज का स्कोर 140/3

IND vs WI 2nd Test Live: रवींद्र जडेजा ने चटकाए 3 विकेट

दूसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. जडेजा ने दूसरे दिन सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

IND vs WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज ने बनाए 140 रन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 140 रन बनाए लिए थे. टीम इंडिया की मैच पर एकबार फिर से शिकंजा कसता जा रहा है.

IND vs WI 2nd Test Live: टीम इंडिया ने बनाए थे 518 रन

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 518 रन बनाकर दूसरे दिन पारी को घोषित कर दिया था. टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 175 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान गिल ने 129 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ