IND vs SLC XI, Devdutt Padikkal Century: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वार्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में पडिक्कल ने 103 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को मजूबत स्थिति में पहुंचा दिया.
वहीं, पडिक्कल के शतक के बाद मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींचा. पडिक्कल ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया, स्टेडियम में मौजूद फैंस जोर-जोर से ‘RCB-RCB-RCB’ के नारे लगाने लगे.
देवदत्त पडिक्कल के शतक पर लगे RCB-RCB के नारे
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहली पारी में 362 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि, तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला. पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 121 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 103 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए.
वहीं, पडिक्कल के शतक पर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने खास अंदाज में जश्न मनाया है. उनका शतक पूरा होते ही स्टैंड्स से ‘RCB-RCB-RCB’ के नारे सुनाई देने लगे. बता दें कि, पडिक्कल का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ पुराना नाता रहा है और उन्होंने आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि उनके शतक के बाद कोलंबो के मैदान पर RCB-RCB का नाज गूंजने लगा.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: फ्री में देखिए भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच, सीरीज से पहले श्रीलंकाई बोर्ड का बड़ा ऐलान
RCB की खिताबी जीत का अहम हिस्सा रहे देवदत्त पडिक्कल
26 साल के देवदत्त पडिक्कल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ ही की थी. दो सीजन आरसीबी के लिए खेलने के बाद वह राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने. लेकिन 2025 में पडिक्कल की आरसीबी टीम में वापसी हुई और वह टीम के बैक टू बैक खिताबी जीत का अहम हिस्सा बने.
पडिक्कल ने आईपीएल 2026 में RCB के लिए 16 मैचों की 15 पारियों में 168.72 के स्ट्राइक रेट से कुल 464 रन बनाए और टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में भी आरसीबी की पहली खिताबी जीत में बड़ा योगदान दिया था और 10 मैचों में 247 रन बनाए थे. पडिक्कल आईपीएल में अब तक खेले 90 मैचों में की 89 पारियों में 2270 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल है.
पडिक्कल का टेस्ट करियर
देवदत्त पडिक्कल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 90 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है. वहीं, पडिक्कल ने वार्म-अप मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है. इससे पहले भी वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. ऐसे में अगर साई सुदर्शन 15 अगस्त को होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो पडिक्कल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर खत्म की टीम इंडिया की परेशानी, वनडे के अंदाज में की बल्लेबाजी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
22 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
45 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines