देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर खत्म की टीम इंडिया की परेशानी, वनडे के अंदाज में की बल्लेबाजी

Team India: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. ऐसे समय में नंबर 3 पर खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने अभ्यास मैच में शतक जड़कर टीम इंडिया की बड़ी परेशानी खत्म कर दी है.

Devdutt Padikkal

Pic Credit- X

Team India: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रही है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले खेले जा रहे अभ्यास मैच में हालांकि टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जहां पर स्टार गेंदबाजों के बाद सुपरस्टार बल्लेबाज भी रन बनाने में नाकाम रहे. ऐसे समय में देवदत्त पडिक्कल ने जिम्मेदारी संभाली और धमाकेदार शतक जड़ा. इस शानदार शतक के बाद टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी भी लगभग खत्म हो गई है. 

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक 

श्रीलंका 11 की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट गंवाकर 363 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. जिसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो जीरो के स्कोर पर ही यशस्वी जायसवाल का विकेट गिर गया. ऐसे समय में देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने पारी को संभालते हुए 121 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 शानदार चौके भी जड़े. जिसके बाद उन्होंने अभ्यास मैच में अन्य बल्लेबाजों को मौका देने के लिए रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया. पडिक्कल के आउट होने के बाद हालांकि एक बार फिर से टीम इंडिया की बल्लेबाजी फेल हो गई. ऋषभ पंत 2 रन बनाकर तो वहीं ध्रुव जुरेल 1 रन बना पवेलियन लौट गए. पडिक्कल ने इस मुकाबले में खुद को साबित कर दिया है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SLC XI: यशस्वी जायसवाल की खुली पोल! श्रीलंका में फिर सामने आई सबसे बड़ी कमजोरी

पडिक्कल के कारण खत्म हुई टीम इंडिया की परेशानी 

चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के बाद से ही टीम इंडिया टेस्ट में नंबर 3 के बल्लेबाजी की तलाश में लगी हुई है. इस नंबर पर साईं सुदर्शन को लगातार मौके दिए गए हैं. अब वो इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में नंबर 3 के बल्लेबाज के लिए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर परेशान हैं. ऐसे समय में देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है. पडिक्कल पहले भी नंबर 3 की रेस में नजर आ रहे थे. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी करके टीम में अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ