IND vs SL: फ्री में देखिए भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच, सीरीज से पहले श्रीलंकाई बोर्ड का बड़ा ऐलान

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. सीरीज के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

India Test Team (PIC Credit -AI)
1 / 7
India Test Team (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर WTC फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. वहीं, इस सीरीज के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.  (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

9 साल बाद टीम इंडिया श्रीलंका में खेलेगी टेस्ट सीरीज

9 साल बाद टीम इंडिया श्रीलंका में खेलेगी टेस्ट सीरीज2 / 7

टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंकाई धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है. वहीं, दोनों टीमों के बीच 2017 के बाद यानी करीब साढ़े 4 साल बाद टेस्ट सीरीज होने जा रही है. ऐसे में दोनों देशों के बीच होने वाले इस टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है, जिसे देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बड़ा फैसला लिया है.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

फ्री में देख पाएंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच

फ्री में देख पाएंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच3 / 7

SLC ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दोनों टेस्ट मैचों के लिए स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री बिल्कुल फ्री कर दी है. यानी क्रिकेट फैंस बिना कोई टिकट खरीदे स्टेडियम पहुंचकर भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे. बोर्ड के इस फैसले से स्टेडियम में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है.  (PIC Credit -AI)

गॉले में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

गॉले में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच4 / 7

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

WTC फाइनल के लिहाज से बेहद अहम सीरीज

WTC फाइनल के लिहाज से बेहद अहम सीरीज5 / 7

भारत और श्रीलंका के लिए यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिहाज से भी बेहद अहम है. मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत 5वें और श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है. भारत के खाते में 48.15 प्रतिशत अंक हैं, जबकि श्रीलंका के 41.67 प्रतिशत अंक हैं. ऐसे में दोनों टीमों के लिए इस सीरीज में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.  (PIC Credit -AI)

हेड टू हेड में किसका पलड़ा रहा है भारी?

हेड टू हेड में किसका पलड़ा रहा है भारी?6 / 7

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 46 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. इसमें से भारत ने 22 टेस्ट अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में जीती मिली है. वहीं, 17 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. इसके अलावा, श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 24 टेस्ट मैचों में भारत ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम ने 7 टेस्ट अपने नाम किए हैं. वहीं, 8 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड7 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.  (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन