India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के 5वें दिन मैदान पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. पहले सेशन के खेल के दौरान भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को अपनी बातों में ऐसे फंसाया कि वह अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. डिकवेला का विकेट भारत के लिए बेहद अहम था, क्योंकि उन्होंने पहली पारी में 80 रन बनाए थे.
हालांकि, जायसवाल की इस चाल ने डिकवेला के रूप में भारत को छठी सफलता दिला दी और टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई. जायसवाल और डिकवेला के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तो आइए जानते हैं जायसवाल ने डिकवेला से क्या कहा था?
जायसवाल ने डिकवेला को अपनी बातों में फंसाया
दरअसल, यह घटना श्रीलंका के दूसरी पारी के 60वें ओवर के दौरान देखने को मिली. श्रीलंकाई कप्तान धनंज डी सिल्वा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के क्रीज पर पहुंचते ही स्क्वायर लेग पर खड़े यशस्वी जायसवाल ने उन्हें बातचीत में उलझाने की कोशिश की. दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई. जायसवाल ने कहा, “अरे यार, पहली पारी में तो बहुत सारे शॉट्स खेले थे. कुछ तो करके दिखाओ.” उन्होंने डिकवेला को लेग साइड में छक्के लगाने की चुनौती दे डाली.
इसके जवाब में डिकवेला ने कहा, “कोई जरूरत नहीं है. मुझे IPL में ले चलो, तब मारूंगा.” इसके बाद जायसवाल ने कहा, “जरूर ले जाएंगे. 100%. चलो, एक छक्का मारो, मैं तुम्हें IPL में ले जाऊंगा.” उसी ओवर में, डिकवेला ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ऑफ-साइड पर आक्रामक शॉट खेलने के लिए पीछे हटकर बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर विकेटकीपर के पास चली गई और वह आउट हो गए. डिकवेला महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका विकेट गिरते ही सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जायसवाल के साथ जश्न मनाया.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया
भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 206 रन पर ही ढेर हो गई. मेजबान टीम की ओर से दूसरी पारी में सोनल दिनुशा ने 84 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. भारत की ओर से मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट झटके. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: सुथार-पडिक्कल के दम पर गॉल टेस्ट में टीम इंडिया को मिली बड़ी जीत, श्रीलंका ने किया सरेंडर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines