IND vs SL Team India Squad: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज भी अपने नाम कर ली है। अब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। भारतीय टीम यहां कुल 6 मैच खेलेगी। जिसमें तीन मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज शामिल रहेगी। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कब होगा? इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
आज या कल हो सकता है ऐलान
क्रिकटनेक्स्ट की खबर के अनुसार, भारतीय टीम के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान सोमवार, 15 जुलाई या फिर मंगलवार, 16 जुलाई को हो सकता है। इस दौरे पर गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में पहली बार साथ होंगे। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा को आराम दिए जाने की संभावना है। ऐसे में टीम इंडिया के स्क्वाड में जिम्बाब्वे दौरे की तरह ही युवा टीम को चुना जा सकता है। ये भी सामने आया है कि टी-20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और वनडे के कप्तान केएल राहुल हो सकते हैं।
संजू सैमसन को ज्यादा मौके
रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन को दोनों टीम में चुने जाने की संभावना है। वह टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर देरी से शामिल हुए थे। उन्हें टीम का उप कप्तान बनाया गया था। आखिरी मैच में संजू ने शानदार अर्धशतक भी जड़ा था।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इसके साथ ही टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे या रिंकू सिंह में से एक को जगह मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, शिवम दुबे का पत्ता कट सकता है। वह टी-20 वर्ल्ड कप और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शामिल थे। उन्हें आराम दिया जा सकता है। वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम के स्क्वाड में शामिल रियान पराग, साई सुदर्शन और जितेश शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है। साई सुदर्शन और जितेश शर्मा ने एक भी मैच नहीं खेला।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, BCCI ने किया बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रिया ने कर दिया कमाल, 2 ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 61 रन, मैदान में आया कप्तान का ‘तूफान’
ये भी पढ़ें: युवराज-हरभजन-रैना के वीडियो पर मचा बवाल, पैरालंपिक कमेटी ने की शिकायत
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines