युवराज-हरभजन-रैना के वीडियो पर मचा बवाल, पैरालंपिक कमेटी ने की शिकायत

Yuvraj Singh Harbhajan Singh Suresh Raina Tauba Tauba Video Controversy: युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना के डांस स्टेप्स विवाद का विषय बन गए हैं। उन पर दिव्यांगों के अपमान का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत भी की गई है।

Yuvraj Singh Harbhajan Singh Suresh Raina Tauba Tauba Video Controversy

युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना के डांस स्टेप्स पर मचा बवाल।

Yuvraj Singh Harbhajan Singh Suresh Raina Tauba Tauba Video Controversy: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक और ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) में पाकिस्तान को मात देकर ये खिताब जीता। इस टूर्नामेंट के बाद टीम के खिलाड़ी जश्न में डूब गए। आलम ये रहा कि युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना तौबा-तौबा गाने पर झूमने लगे। वह इस पर अजीब डांस करते नजर आए। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, लेकिन वे इसी डांस के चक्कर में विवाद में फंसते दिख रहे हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसा किस वजह से है।

विज्ञापन

डांस स्टेप्स पर उठे सवाल 

हाल ही में हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सबसे पहले युवराज सिंह की एंट्री होती है। युवी दोनों पैरों से लंगड़ाते हुए गेट से अंदर आते हैं। इसके बाद भज्जी और रैना भी इसी तरह का एक्शन करने लगते हैं। हालांकि वह विकी कौशल के स्टेप्स को आजमाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके इन्हीं स्टेप्स पर विवाद हो रहा है। इसे दिव्यांगों का अपमान कहा जा रहा है। इस मामले में भारत की पैरालंपिक समिति ने दखल दिया है। समिति ने वीडियो पर आपत्ति जताते हुए माफी मांगने को कहा है।

विज्ञापन

भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप 

कमेटी का कहना है कि यह असंवेदनशील हरकत है। आपको एक सेलिब्रिटी होने के नाते अच्छे उदाहरण पेश करने चाहिए, लेकिन यहां विकलांगों की नकल कर उनका अपमान किया जा रहा है। यह भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है। इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। पैरा स्विमर शम्स आलम ने भी इसे दिव्यांगों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस वीडियो में इशारे किए गए हैं, उससे विकलांगों का मजाक उड़ रहा है। क्या आप अपने सगे-संबंधियों के साथ भी ऐसा ही मजाक करेंगे। हालांकि अब हरभजन सिंह के इंस्टा पर ये वीडियो दिखाई नहीं दे रहा है। आपको बता दें कि तौबा-तौबा गाना विक्की कौशल की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का है। ये गाना इंटरनेट पर धूम मचाए हुए है। जिस पर कई मीम्स और डांस वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ