IND vs SL T20 Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। मेजबान टीम को तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं टीम इंडिया में गौतम गंभीर और सूर्यकुमार युग की शुरुआत भी धांसू तरीके से हुई है। इस सीरीज में आखिरी मैच बेहद रोमांचक रहा।
टीम इंडिया लगभग यह मैच हार चुकी थी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम ने हारी हुई बाजी को पूरी तरह से पलट कर मैच को ड्रा करा लिया। इसके बाद सुपर ओवर में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली। इस मैच को पलटने में टीम इंडिया के 2 मिस्ट्री गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम रही।
कौन हैं ये 2 मिस्ट्री गेंदबाज?
टीम इंडिया के ये मिस्ट्री गेंदबाज कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह हैं। इन दोनों ने अब तक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दोनों ने उस वक्त गेंदबाजी की जब टीम हारने की कगार पर पहुंच चुकी थी। अंतिम 12 गेंदों पर श्रीलंका को महज 9 रन की दरकार थी।
मोहम्मद सिराज और खलील अहमद के 1-1 ओवर भी बचे हुए थे। मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर में महज 11 रन दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कप्तान ने 19वें ओवर के लिए रिंकू सिंह को गेंद थमाई। रिंकू सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद कप्तान खुद गेंदबाजी करने के लिए आए। दोनों ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में पहली बार गेंदबाजी की थी और बढ़िया प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया।
रिंकू सिंह ने जीता दिल
रिंकू सिंह ने अब तक अपने करिअर में 23 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। कल के मैच में उन्होंने पहली बार गेंदबाजी की। टीम इंडिया की ओर से 19वां ओवर करने आए रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
वहीं रिंकू सिंह ने वनडे क्रिकेट में भी अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया।रिंकू सिंह ने महज 2 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 1 ओवर की गेंदबाजी की है। इस ओवर में उन्होंने 2 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
कप्तान ने खुद संभाली कमान
श्रीलंका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। इस बीच ओवर के लिए खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद अपने हाथ में ली और पहली 3 गेंदों पर ही श्रीलंका के 2 विकेट हासिल कर मैच में अपना दबदबा बना लिया। इसके बाद मैच ड्रा हो गया, फिर सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की।
मैच के अंतिम ओवर में अपनी गेंदबाजी से गदर काटने वाले टीम इंडिया के कप्तान ने भी पहली बार इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी की थी। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 71 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले, लेकिन कभी भी गेंदबाजी नहीं की थी। पहली बार उन्होंने गेंदबाजी की और 5 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत को हारी हुई बाजी में वापसी दिलाई।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज को लगी चोट
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह
ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता’ श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
ये भी पढ़ें: IND Vs SL 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, रिंकू सिंह को क्यों दिया 19वां ओवर
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
33 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines