IND vs SL T20 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा मैच पल्लेकेले में हो रहा है। इस मैच में टॉस बारिश की वजह से देरी से हो रहा है। मैच शुरू होने से 15 मिनट पहले हुई बारिश की वजह से मैच रुक गया था। ताजा अपडेट के अनुसार, टॉस को 7.45 पर होगा, जबकि मैच 8 बजे शुरू होगा।
टीम इंडिया में हो सकते है बदलाव
भारत ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस मैच में अपनी बेच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है। टीम इंडिया इस मैच में वाशिंगटन सुंदर और खलील अहमद को मौका दे सकते हैं। सुंदर जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। जबकि खलील अहमद को भी टीम इंडिया इस मैच में खलील की जगह मौका सकती है। सिराज का प्रदर्शन इस सीरीज में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने सीरीज में एक विकेट हासिल किया है। ऐसे में उनकी जगह पर खलील को मौका मिल सकता है।
संजू को भी मिल सकता है मौका
दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन को गिल की जगह टीम में शामिल किया गया था। हालांकि वो इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद भी टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मैच में मौका दे सकती है। संजू ने आईपीएल और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी 20 में उन्होंने शानदार फिफ्टी बनाई थी।
टीम इंडिया की संभावित XI: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ी को लगा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच
संबंधित खबरें
ग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
14 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
37 mins agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
56 mins agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
1 hr agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
2 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines