IND vs SL: अगर सुपर ओवर भी हो जाए टाई तो कैसे निकलता है मैच का नतीजा? जानें ICC का नियम

IND vs SL Super Over ODI Rules ICC: वनडे में सुपर ओवर को लेकर आईसीसी की प्लेइंग कंडीशन में कुछ प्रावधान किए गए हैं। इनमें से कुछ ऐसे नियम हैं, जिन्हें शायद आप पहली बार सुनेंगे।

IND vs SL Super Over ODI Rules ICC

IND vs SL

IND vs SL Super Over ODI Rules ICC: भारत-श्रीलंका के बीच लगातार दो मैचों मुकाबला टाई रहा। हालांकि टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में टाई होने पर सुपर ओवर करवाया गया, लेकिन वनडे सीरीज के पहले मैच में ऐसा देखने को नहीं मिला। दरअसल, वनडे सीरीज में द्विपक्षीय सीरीज में सुपर ओवर नहीं कराया जाता। इसे सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में ही कराने का प्रावधान है। जिससे पॉइंट्स टेबल जैसी स्थिति पर फर्क पड़े। इसलिए इस मैच में सुपर ओवर नहीं करवाया गया, लेकिन लगातार दो मुकाबलों में सुपर ओवर की स्थिति बनने के बाद कई सवाल पूछे जा रहे हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या हो अगर किसी मुकाबले में सुपर ओवर भी टाई हो जाए। आइए आपको बताते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की प्लेइंग कंडीशन में इस बारे में क्या नियम हैं।

विज्ञापन

विकेट के बजाय रन के आधार पर निकलता है नतीजा

विज्ञापन

आईसीसी के नियमों के अनुसार वनडे में सुपर ओवर होने की स्थिति में किसी टीम के ज्यादा रनों के आधार पर नतीजा निकाला जाएगा। किसी टीम के मुकाबले दूसरी टीम के ज्यादा विकेट गिरने का कोई असर नहीं होगा। इसी तरह अगर बल्लेबाजी करने वाली पहली या दूसरी टीम के दो विकेट आउट हो जाएं तो ओवर पूरा मान लिया जाएगा। तीसरा विकेट बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकता।

विज्ञापन

अगर सुपर ओवर हुआ टाई? 

अगर सुपर ओवर में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर होकर मुकाबला टाई हो जाता है तो तब तक सुपर ओवर कराए जाते हैं, जब तक मैच का नतीजा न निकले। सुपर ओवर को मूल मैच खत्म होने के 5 मिनट बाद कराने का प्रावधान है। इसी के साथ अगर किसी टीम का कोई पेनल्टी टाइम होता है तो उसे सुपर ओवर तक कैरी फॉरवर्ड किया जाता है। सुपर ओवर में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करती है। इसमें दोनों टीमों को एक-एक रिव्यू दिया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक खास नियम शामिल

सुपर ओवर के नियमों में एक खास नियम भी शामिल है। फील्डिंग टीम का कप्तान बॉल को भी सिलेक्ट कर सकता है, लेकिन ये गेंद नई नहीं हो सकती। इन गेंदों को मैच में यूज किया हुआ होना चाहिए। इसी तरह दूसरी टीम का कप्तान भी बॉल सिलेक्ट कर सकता है। वहीं लास्ट ओवर में जिस तरह की फील्डिंग रखी गई थी, उसी तरह की फील्डिंग सुपर ओवर में रखने का नियम है। सुपर ओवर में बल्लेबाज के आउट होने पर वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकता। इसी तरह गेंदबाज भी दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ