IND vs SL: गॉले टेस्ट से पहले श्रीलंका की चालबाजी! गौतम गंभीर के जाते ही बदल दी पिच, जानिए पूरा मामला

IND vs SL: भारत के खिलाफ गॉले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले पिच को लेकर श्रीलंका की चालबाजी सामने आई है. पिच का जायजा लेने पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक के लौटने के बाद पिच में कई बड़े बदलाव किए गए. पिच के साथ हुए बदलावों ने भारतीय टीम के सामने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले पिच को लेकर माहौल गरमा गया है. गॉले टेस्ट की पिच को लेकर श्रीलंका की चालबाजी सामने आई है. दरअसल, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक बुधवार, 12 अगस्त को श्रीलंकाई टीम ने बंद दरवाजों के पीछे चले रहे प्रैक्टिस के दौरान पिच का जायजा लेने पहुंचे.

विज्ञापन

पिच ढका हुआ था तो गंभीर के कहने पर ग्राउंड स्टाफ ने कवर हटाया. उन्हें थोड़ी देर विकेट का निरीक्षण करने दिया और फिर से पिच को ढक दिया गया. लेकिन गंभीर और कोटक के वहां से लौटने के बाद पिच में कई बड़े बदलाव किए गए, जो काफी हैरान करने वाला था.

विज्ञापन

गौतम गंभीर के जाने के बाद पिच पर हुआ बड़ा बदलाव

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर और सितांशु कोटक के पिच देखने के लिए पहुंचने के करीब दो घंटे के अंदर ही पिच से मुख्य कवर हटा दिए गए. इसके बाद ग्राउंडस्टाफ ने 22 गज की पट्टी पर घास काटने की मशीन चलाई. इसके बाद कड़ी निगरानी के बीच पिच पर कई बार सॉफ्ट रोलर चलाया गया. कुछ समय के लिए पिच को धूप में रखने के बाद दोबारा कवर कर दिया गया. यानी गंभीर ने जिस पिच को देखा था उसे पूरी तरह बदल गई.

बता दें कि, गॉले की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन पिच के साथ हुए इन बदलावों ने भारतीय टीम के सामने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिच को लेकर सवाल उठ सकते हैं.

विज्ञापन

3 तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ उतर सकता है भारत

गॉले टेस्ट से पहले भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल गेंदबाजी संयोजन को लेकर है. टीम मैनेजमेंट पहले ही संकेत दे चुका है कि अंतिम फैसला मैच वाले दिन की पिच को देखकर लिया जाएगा. अगर पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए पर्याप्त मदद दिखाई देती है, तो भारत तीन पेसर और तीन स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है. ऐसे में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गुरनूर बरार को भी मौका मिल सकता है.

वहीं, अगर पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं दिखी और स्पिनरों के लिए परिस्थितियां बेहतर रहीं, तो भारत एक अतिरिक्त स्पिनर को प्लेइंग XI में शामिल कर सकता है. अब सवाल यही है कि भारत तीन तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरेगा या फिर गॉले की परिस्थितियों को देखते हुए चौथे स्पिनर को मौका देगा. 15 अगस्त को होने वाले मुकाबले में पिच का मिजाज इस फैसले में अहम भूमिका निभा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश ने पहले ही सेशन में निकाल दी ऑस्ट्रेलिया की हेकड़ी! सिर्फ इतने रन पर 4 बल्लेबाजों को कर दिया ढेर

मौसम भी निभा सकता है अहम रोल

गॉले में पिछले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदला है और अचानक तेज बारिश देखने को मिली. हालांकि, बुधवार को आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली. लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है. ऐसे में टेस्ट मैच के दौरान मौसम का असर पिच और भारतीय टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर भी पड़ सकता है.

अगर मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहते हैं और पिच पर नमी बनी रहती है, तो तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है. वहीं, लगातार धूप निकलने की स्थिति में पिच तेजी से सूख सकती है और मैच में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है. ऐसे में टीम इंडिया प्लेइंग XI को अंतिम रूप देने से पहले मौसम के हालात पर भी नजर रखेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ