वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में...

Vaibhav Sooryavanshi: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. हेडन का मानना है कि महज 15 साल की उम्र में वैभव के अंदर टेस्ट क्रिकेट में सफल होने की भी पूरी क्षमता मौजूद है.

Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit- AI)
1 / 7
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौर पर किया था टी20I डेब्यू (PIC Credit- AI)

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद हाल ही में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया में अलग पहचान बनाई है. हालांकि, कई क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि वैभव की असली ताकत टी20 क्रिकेट है और वह वनडे या टेस्ट जैसे लंबे फॉर्मेट में उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन इस राय से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी को लेकर मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान2 / 7

इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था. मैथ्यू हेडन ने वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और कहा कि महज 15 साल की उम्र में वैभव के अंदर टेस्ट क्रिकेट में सफल होने की भी पूरी क्षमता मौजूद है. हालांकि, उनका भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि वह अपने करियर को किस तरह आगे बढ़ाते हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

'वैभव सिर्फ छोटे फॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं'

'वैभव सिर्फ छोटे फॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं'3 / 7

हेडन ने ANI से बातचीत में कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि वह शायद सिर्फ छोटे-फॉर्मेट का खिलाड़ी है, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. मेरा मानना है कि वैभव में लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने की क्षमता है. फिटनेस इसका एक हिस्सा जरूर है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानसिक मजबूती है.” (PIC Credit -AI)

'वैभव की एक बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद'

'वैभव की एक बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद'4 / 7

हेडन ने आगे कहा कि, "वैभव की एक बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वह यह है कि सिर्फ 15 साल की उम्र में ही उसमें IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने का साहस और लगन थी. इससे मुझे लगता है कि उसमें एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी कई खूबियां मौजूद हैं." (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

'वैभव में बहुत टैलेंट है'

'वैभव में बहुत टैलेंट है'5 / 7

हेडन ने कहा कि, “वैभव में बहुत टैलेंट है और हम सभी चाहे ब्रॉडकास्टर हों या कोच, उसके विकास को देखने के लिए उत्साहित हैं. लेकिन बहुत ऊंचे स्तर पर अभी भी काफी काम करना बाकी है और मुझे यकीन है कि वह इसे अपनाएगा. वह एक शानदार युवा खिलाड़ी है, जिसमें जबरदस्त क्षमता है. आखिर में यह उसी पर निर्भर करेगा कि वह अपने करियर को किस तरह शेप देना चाहता है.” (PIC Credit -AI)

अब कब एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी

अब कब एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी6 / 7

वैभव सूर्यवंशी अब 23 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. इस रेड बॉल क्रिकेट के भारतीय घरेलू टूर्नामेंट में वैभव ईस्ट जोन की ओर से खेलते दिखाई देंगे. वैभव को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे. दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का पहला मैच 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेला होगा. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास करियर

वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास करियर7 / 7

वैभव घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधत्व करते हैं. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों उन्होंने 17.25 की औसत और 90.00 के स्ट्राइक रेट से कुल 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. वहीं, 13 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 564 रन दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने अब तक खेले 40 टी20 मैचों में 216.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 1670 रन बनाए हैं. (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन