AUS vs BAN: बांग्लादेश ने पहले ही सेशन में निकाल दी ऑस्ट्रेलिया की हेकड़ी! सिर्फ इतने रन पर 4 बड़े बल्लेबाजों को किया ढेर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से डार्विन में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में बांग्लादेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया है.

Australia vs Bangladesh Test (PIC Credit- X)

Australia vs Bangladesh Test (PIC Credit- X)

Australia vs Bangladesh 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ है. आज यानी 13 अगस्त से डार्विन में शुरू हुए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. हालांकि, पहले दिन के पहले ही सेशन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया है और मेजबान टीम पर दबाब बना दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सेशन में सिर्फ 74 रन के स्कोर पर अपने 4 अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए कंगारू बल्लेबाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए. बांग्लादेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआत से ही कंगारू बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. एक के बाद एक विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई और लंच ब्रेक तक सिर्फ 74 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमा मुश्किल में आ गया है. पहले सेशन में बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 2 विकेट झटके, जबकि तस्किन अहमद और इबादोत हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

टॉप ऑर्डर हुआ बुरी तरह से फ्लॉप

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. ऑस्ट्रेलिया को सबसे पहले 45 रन के स्कोर पर ओपनर जेक वेदरल्ड के रूप में पहला झटका लगा. वेदरल्ड सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद ट्रेविस हेड भी 22 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. वहीं, नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्नस लाबुशेन महज 1 रन बनाकर चलते बने और फिर कैमरून ग्रीन सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश ने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

ये भी पढ़ें- पिता के निधन पर लियोनल मेसी का पहला रिएक्शन आया सामने, फुटबॉल करियर को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत में कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन?

भारत में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट मैच लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

AUS vs BAN 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड.

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ