India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया था और टीम श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुट चुकी है. इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. श्रीलंकाई टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है, जबकि कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह 3 साल से बाहर चल रहे एक खिलाड़ी को विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है.
3 साल बाद निरोशन डिकवेला की हुई वापसी
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घोषित श्रीलंकाई टीम में सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की हो रही है. 33 वर्षीय डिकवेला की तीन साल बाद टीम में वापसी हुई है. डिकवेला ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. अब लंबे अंतराल के बाद उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया है.
---विज्ञापन---
टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट से उबर रहे हैं, जिसके चलते वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह डिकवेला को विकेटकीपर के रूप में श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है.
इस खिलाड़ी के पास टेस्ट डेब्यू करने का मौका
वहीं, युवा बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदारा को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. सूरियाबंदारा के पास इस सीरीज में टेस्ट डेब्यू करने का मौका होगा. उनके अलावा, ऑफ स्पिनर केशारा नुवंता को भी पहली बार श्रीलंकाई टीम में जगह मिली है. इसके अलावा, श्रीलंका ने अपने अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चंडीमल को भी टीम में बरकरार रखा है. श्रीलंका ने अपनी टीम में 5 तेज गेंदबाजों को शामिल किया है, जिनमें विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका के रूप में दो लेफ्ट आर्म पेसर भी हैं. यानी श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए एक युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली टीम चुनी है.
---विज्ञापन---
बता दें कि, श्रीलंकाई टीम अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट से परेशान है, इसी कारण टीम घोषणा में देरी हुई है. हालांकि, मेजबान टीम ने अभी सिर्फ पहले टेस्ट के लिए यह स्क्वॉड चुना है, जो 15 अगस्त से गॉले में टीम इंडिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. वहीं, 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान बाद किया जाएगा, जिसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- देश के रेसलर बने दुश्मन! WWE में राजनीति का शिकार हुए महाबली शेरा, इंडस शेर के ऊपर लगाया गंभीर आरोप
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो और दिलशान मदुश्का.
---विज्ञापन---
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान.
ये भी पढ़ें- ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम का बड़ा धमाका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम, टॉप-10 में की एंट्री
---विज्ञापन---