1 / 6
Mahabali Shera: मौजूदा समय में WWE में भारत का कोई भी रेसलर काम नहीं कर रहा है. अप्रैल में कुछ स्टार्स को कंपनी ने रिलीज कर दिया था. भारतीय रेसलर महाबली शेरा को भी कंपनी में मौका मिला था. हालांकि, उनका WWE रन ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया. अब उन्होंने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. शेरा ने भारतीय रेसलर वीर महान और सौरव गुर्जर के ऊपर उनके WWE रन को खत्म करने का आरोप लगाया है. ये दोनों रेसलर इंडस शेर टीम से काम करते थे. आइए आपको बताते हैं कि शेरा ने क्या कहा. (Photo: WWE.com)
कब किया था WWE में काम?

2 / 6
महाबली शेरा TNA में अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं. फरवरी 2018 में WWE ने उन्हें साइन किया था. लगा था कि वो NXT में जल्द काम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुा. उन्हें टीवी पर आने का मौका नहीं मिला. सितंबर 2018 में उन्हें रिलीज कर दिया गया. NXT के लाइव इवेंट्स में जरूर उन्होंने परफॉर्म किया था. (Photo: X)
शेरा ने लगाया आरोप

3 / 6
हाल ही में ITR Wrestling को महाबली शेरा ने अपना एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. शेरा से उनके WWE रन के बारे में भी सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि इंडस शेर (वीर महान और सौरव गुर्जर) की राजनीति की वजह से वो WWE में आगे नहीं बढ़ पाए. (Photo: WWE.com)
शेरा ने क्या कहा?

4 / 6
इंटरव्यू में शेरा ने कहा, "वहां पर सौरव गुर्जर और रिंकू सिंह (वीर महान) नाम के दो लोग मौजूद थे. वो मुझसे पहले वहां आ गए थे. इनकी वजह से मेरा ध्यान भटक गया. मुझे लगा कि दोनों राजनीति कर रहे हैं. वो सोचते थे कि अनुभव की वजह से कहीं मैं आगे ना निकल जाऊं. दोनों बहुत चालें चल रहे थे. जब वो मुझसे बात करते थे तो ताने मारते थे. ऐसा मुझे महसूस होता था. इंडस शेर की वजह से ही मेरा WWE रन फेल हो गया.” (Photo: WWE.com)
रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर की हो गई छुट्टी

5 / 6
रिंकू सिंह ने वीर महान और सौरव गुर्जर ने सांगा नाम से WWE में काम किया था. दोनों को मेन रोस्टर में बड़ा पुश नहीं दिया गया था. इन दोनों भारतीय रेसलर्स ने NXT में बढ़िया एक्शन दिखाया था. अप्रैल 2024 में दोनों को कंपनी ने रिलीज कर दिया था. इनके साथ जिंदर महल भी मौजूद थे. (Photo: WWE.com)
WWE में काम करना चाहते हैं शेरा

6 / 6
हाल ही में सोशल मीडिया पर महाबली शेरा ने वीडियो पोस्ट किया था. वहां पर उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य WWE में काम करना है. शेरा अपनी शानदार बॉडी के लिए जाने जाते हैं. रिंग में उनका एक्शन भी तगड़ा रहता है. फ्यूचर में उन्हें ट्रिपल एच के एरा में काम करने का मौका मिल सकता है. (Photo: WWE.com)