India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेल रही है. हालांकि, इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण अभी तक हिस्सा नहीं ले पाए हैं.
दरअसल, मैच से पहले अभ्यास के दौरान गिल को अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके कारण वह मैदान से बाहर चल रहे हैं. सीरीज से पहले कप्तान की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी हैं और सबकी नजरें उनकी फिटनेस पर टिकी हैं. इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस
श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ चल रहे वार्म-अप मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया को अच्छी खबर मिली है. चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे कप्तान शुभमन गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर गिल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह हाथ में बैट पकड़े नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस करने हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर से साफ हो गया है कि गिल अपनी चोट से तेजी से उबर रहे हैं और वह आगामी सीरीज में खेलने के बिल्कुल तैयार हैं. अगर सब ठीक रहा तो वह वार्म-अप मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने भी मैदान पर उतर सकते हैं.
गिल को कैसे लगी थी चोट?
दरअसल, भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंची और वार्म-अप मैच से पहले 6 अगस्त को अपना पहला अभ्यास सत्र किया. इसी अभ्यास के दौरान गिल चोटिल हो गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल दो बार चोटिल हुए और वह काफी दर्द से कहराते दिखे थे. गिल को पहले बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लगी और फिर फील्डिंग करते समय अंगूठे में चोट लगी. हालांकि, मेडिकल टीम के जांच के बाद उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया था.
लेकिन फिर वार्म-अप मैच से पहले बीसीसीआई ने अपडेट दिया कि एतिहातन गिल इस मुकाबले में नहीं उतर रहे हैं. सीरीज से पहले गिल की फिटनेस को लेकर मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. हालांकि, अब गिल फिट नजर आ रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए राहत देने वाली खबर है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनेंगे जयसूर्या? श्रीलंकाई स्पिनर के आंकड़े उड़ा देंगे होश
वार्म-अप मैच का हाल
टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच चल रहे वार्म-अप मैच की बात करें तो 7 अगस्त से शुरू हए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद जवाब में उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 357 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. आज यानी 9 अगस्त को मैच के तीसरा और आखिरी दिन का खेल जारी है.
खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 17 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं और फिलहाल 72 रनों की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंकाई टीम को ऑलआउट कर और मिले लक्ष्य का हासिल कर यह मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- ‘विराट-नवीन’ विवाद की APLT20 में कॉपी! मैच के बाद आपस में भिड़े खिलाड़ी, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 min agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines