IND vs SL: टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनेंगे जयसूर्या? श्रीलंकाई स्पिनर के आंकड़े उड़ा देंगे होश

Prabath Jayasuriya: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है और उनके बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इस श्रृंखला में श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन सकते हैं. आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

prabhat jayasuriya rishabh pant

जयसूर्या बनेंगे भारत के लिए सिरदर्द? (Image: ANI and AI Generated)

Prabath Jayasuriya: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. टीम इंडिया इस दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी. कोलंबो और गॉल में मैचों का आयोजन होगा, जहां स्पिन गेंदबाजों को काफी सपोर्ट मिलता है. टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ सालों में स्पिन गेंदबाजी बड़ी समस्या रही है. श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके उनके आंकड़े एकदम जोरदार हैं, जिसे देखकर हर एक भारतीय फैन हैरान रह जाएगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजी है परेशानी

एक समय भारत एक ऐसी टीम थी, जिसके बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी को अच्छे से खेलते थे. हालांकि, पिछले कुछ सालों में यह चीज बदली है. न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और एजाज पटेल की घातक स्पिन गेंदबाजी के कारण ही भारत को 3-0 से घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जब भारत को 2-0 से हार मिली थी, जब साइमन हार्मर और केशव महाराज ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया था.

विज्ञापन

प्रभात जयसूर्या बढ़ा सकते हैं टीम इंडिया का सिरदर्द

प्रभात जयसूर्या ने 2022 में अपना डेब्यू किया था और वह आते ही श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में प्रभात ने 12 विकेट झटके थे. वह सिर्फ 7 मैचों में 50 विकेट का आंकड़ा पार करने में सफल हुए थे. इसी के साथ प्रभात सबसे जल्दी 50 विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए.

विज्ञापन

बता दें कि श्रीलंका के इस लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने अब तक 23 मैच खेले हैं और 125 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रभात 12 बार फाइव विकेट हॉल और 2 बार दस विकेट हॉल लेने में सफल हुए हैं. टीम इंडिया के आंकड़े स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे नहीं हैं और प्रभात भी टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ