'विराट-नवीन' विवाद की APLT20 में कॉपी! मैच के बाद आपस में भिड़े खिलाड़ी, VIDEO वायरल

Heated Exchange in APLT20: विराट-नवीन के बीच IPL 2023 में विवाद काफी चर्चा में रहता था. कुछ ऐसा ही अब असम प्रीमियर लीग में देखने को मिला. खिलाड़ी मैच के बाद मैदान पर आपस में भिड़ गए.

assam premier league t20

मैदान पर भिड़े दो खिलाड़ी (Image: Instagram.com/aplt20_)

Heated Exchange in APLT20: विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच IPL 2023 में विवाद फैंस को अच्छी तरह याद होगा. असम प्रीमियर लीग 2026 में अब दोनों के इस विवाद की यादें ताजा हो गई. जोरहट स्टैलियन्स और डिबरुगढ़ वॉरियर्स के बीच APLT20 2026 में मैच खेला गया, जिसके खत्म होने के तुरंत बाद माहौल गरमा आ गया. दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद अन्य खिलाड़ियों ने आकर उन्हें शांत करने की कोशिश की. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मैच खत्म होने के बाद शुरू हुआ ड्रामा

APL 2026 में डिबरुगढ़ वॉरियर्स के साहिल जैन ने विनिंग शॉट लगाया और सेलिब्रेट किया. वह नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर बढ़ रहे थे, तभी जोरहट स्टैलियन्स के कप्तान स्वारुपम पुरकायस्थ ने कुछ बोला. साहिल जैन विरोधी कप्तान की बात सुनकर बेहद गुस्से में आ गए और बल्ला दिखाते हुए उनकी ओर बढ़ने लगे.

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल गरमा गया और मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने आकर उन्हें अलग किया. इसी बीच जोरहट के खिलाड़ियों ने विरोधी टीम के साहिल जैन को शांत कर पवेलियन भेजने की कोशिश की. बवाल यहां नहीं रुका, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के हैंडशेक के दौरान भी खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत हुई. मैनेजमेंट ने उन्हें शांत करने की कोशिश की और अंपायर्स भी आए. मैदान पर भीड़ जमा हो गई थी.

विज्ञापन

विराट-नवीन विवाद की हुई कॉपी

IPL 2023 में RCB और LSG के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच बहस हुई थी. मैच के बाद यह विवाद और बढ़ गया था. गौतम गंभीर ने भी दखल दिया था और फिर भीड़ हो गई थी. बाद में मैच ऑफिशियल्स को आकर मामला शांत कराना पड़ा था. ऐसा ही कुछ विवाद असम प्रीमियर लीग 2026 में भी देखने को मिला. इससे फैंस की नजर में IPL 2023 के नवीन-विराट विवाद की यादें ताजा हो गई होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ