IND vs SL: टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, चोट के बाद शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी सामने आई है. चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे कप्तान शुभमन गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है और वह मैदान पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं.

Shubman Gill (PIC Credit -AI)

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शुभमन गिल की चोट पर दिया बड़ा अपडेट (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेल रही है. हालांकि, इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण अभी तक हिस्सा नहीं ले पाए हैं.

विज्ञापन

दरअसल, मैच से पहले अभ्यास के दौरान गिल को अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके कारण वह मैदान से बाहर चल रहे हैं. सीरीज से पहले कप्तान की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी हैं और सबकी नजरें उनकी फिटनेस पर टिकी हैं. इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ चल रहे वार्म-अप मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया को अच्छी खबर मिली है. चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे कप्तान शुभमन गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर गिल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह हाथ में बैट पकड़े नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस करने हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर से साफ हो गया है कि गिल अपनी चोट से तेजी से उबर रहे हैं और वह आगामी सीरीज में खेलने के बिल्कुल तैयार हैं. अगर सब ठीक रहा तो वह वार्म-अप मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने भी मैदान पर उतर सकते हैं.

गिल को कैसे लगी थी चोट?

दरअसल, भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंची और वार्म-अप मैच से पहले 6 अगस्त को अपना पहला अभ्‍यास सत्र किया. इसी अभ्यास के दौरान गिल चोटिल हो गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल दो बार चोटिल हुए और वह काफी दर्द से कहराते दिखे थे. गिल को पहले बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लगी और फिर फील्डिंग करते समय अंगूठे में चोट लगी. हालांकि, मेडिकल टीम के जांच के बाद उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया था.

विज्ञापन

लेकिन फिर वार्म-अप मैच से पहले बीसीसीआई ने अपडेट दिया कि एतिहातन गिल इस मुकाबले में नहीं उतर रहे हैं. सीरीज से पहले गिल की फिटनेस को लेकर मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. हालांकि, अब गिल फिट नजर आ रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए राहत देने वाली खबर है.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनेंगे जयसूर्या? श्रीलंकाई स्पिनर के आंकड़े उड़ा देंगे होश

वार्म-अप मैच का हाल

टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच चल रहे वार्म-अप मैच की बात करें तो 7 अगस्त से शुरू हए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद जवाब में उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 357 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. आज यानी 9 अगस्त को मैच के तीसरा और आखिरी दिन का खेल जारी है.

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 17 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं और फिलहाल 72 रनों की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंकाई टीम को ऑलआउट कर और मिले लक्ष्य का हासिल कर यह मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ