IND vs SL: गॉले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? कप्तान शुभमन गिल ने कर दिया साफ, जानिए कौन होगा बाहर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिल ने साफ कहा है कि गॉले टेस्ट में भारत तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा.

India Test Team (PIC Credit - AI)

टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी India Test Team (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने गॉले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर कई अहम संकेत दिए हैं. गिल ने साफ कर दिया कि श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी. मोहम्मद सिराज मुख्य तेज गेंदबाज होंगे, जबकि दूसरे पेसर के लिए गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को ही मौका मिल सकता है. गिन ने साफ कहा कि दोनों में से किसे प्लेइंग 11 में रखा जाए, यह बेहद मुश्किल फैसला होगा.

विज्ञापन

3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया – शुभमन गिल

गॉले टेस्ट मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने साफ संकेत दिया कि श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए भारत तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा. पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को तीसरे स्पिन विकल्प के तौर पर मौका मिल सकता है. सुथार गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. इससे भारत की बैटिंग लाइनअप भी मजबूत होगी. ऐसे में ऑफ स्पिनर सारांश जैन को बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार में किसे मिलेगा मौका?

पेस अटैक में मोहम्मद सिराज के अलावा दूसरे तेज गेंदबाज के सवाल पर कप्तान गिल ने कहा कि गुरनूर बरार ने पुरानी गेंद से अच्छी गेंदबाजी की है. उनकी रफ्तार और उछाल हासिल करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी हाल के मुकाबलों में अच्छी गेंदबाजी की है और श्रीलंका XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में गिल ने माना कि दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना मुश्किल फैसला होगा.

हालांकि, गिल के बयान से लगता है कि पहले टेस्ट में प्रसिद्ध को मौका मिल सकता है. उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 7 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 25 विकेट हासिल किए हैं. गिल ने आगे कहा कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी यह सीरीज किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है.

विज्ञापन

बैटिंग लाइनअप में एक बदलाव तय

इसी दौरान कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी है. गिल ने बताया कि साई की फिटनेस में उतना सुधार नहीं हुआ, जितनी टीम को उम्मीद थी. टेस्ट क्रिकेट में फिटनेस को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लिया जा सकता, इसलिए उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया गया है.

ऐसे में भारत की बैटिंग लाइनअप में एक बदलाव तय है. सुदर्शन के बाहर होने पर उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है और वह नंबर- पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत होंगे और ध्रुव जुरेल पर भी फिर से भरोसा सकता है. ऐसे में पहले टेस्ट में सरफराज खान के खेलने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- LIVE मैच में भिड़े मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव, VIDEO वायरल

गॉले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ