आर अश्विन घर पर यूट्यूब के लिए बना रहे थे वीडियो, अचानक दरवाजे पर पहुंची पुलिस, जानिए क्या हुआ

पूर्व भारतीय दिग्गज आर अश्विन इन दिनों यूट्यूब पर एक्टिव रहते हैं और लगातार भारतीय क्रिकेट पर बात करते हैं. हालांकि अश्विन जब वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी उनके घर पर पुलिस आ गई. आइए जानते हैं पूरा मामला?

1 / 6

आर अश्विन संन्यास के बाद कमेंटटर के अलावा क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आते हैं. उनका यूट्यूब चैनल है, जिसपर वह भारतीय क्रिकेट को लेकर अपनी राय रखते हैं और अपना गेम प्लान फैंस के साथ साझा करते हैं. आर अश्विन अपने घर पर खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. तब ही उनके घर पर पुलिस पहुंच गई.  

विज्ञापन

आर अश्विन के घर पर पहुंची पुलिस

आर अश्विन के घर पर पहुंची पुलिस2 / 6

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट के लिए अश्विन वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, जिसमें वह विमल कुमार के साथ जुड़े हुए थे. इसी बीच अश्विन के फोन पर उनके घर के सिक्योरिटी वाले फोन करते हैं. इस दौरान उनकी वाइफ का भी फोन आता है. कुछ समय के लिए वह नजरअंदाज कर देते हैं.   Image Credit: X

विज्ञापन

क्यों आई थी पुलिस?

क्यों आई थी पुलिस?3 / 6

लेकिन जब उन्हें 3 से 4 बार कॉल आता है तो वह फोन काटते हैं और उन्हें बताया जाता है कि घर के बाहर पुलिस आई है. घर पर पुलिस आने का कारण ये था कि उन्होंने अपना पासपोर्ट वीजा के लिए दिया था. इसके वैरिफिकेशन के लिए पुलिस उनके घर पर आई थी. Image Credit: X

अश्विन ने सुनाया किस्सा

अश्विन ने सुनाया किस्सा4 / 6

इसपर विमल कुमार ने अश्विन की चुटकी ली और कहा कि आपने ऐसा क्या कर दिया कि पुलिस आपको पकड़ने के लिए घर तक आ पहुंची? इसपर अश्विन ने जवाब दिया और कहा कि मेरे घर की सिक्योरिटी ने मुझे 3-4 बार कॉल किया. फिर मैंने कॉल काटकर पूछा कि क्या हुआ? फिर मुझे बताया गया कि घर के दरवाजे पर पुलिस पहुंची है. Image Credit: X

विज्ञापन

दिल जीत लेने वाला दिया जवाब

दिल जीत लेने वाला दिया जवाब5 / 6

अश्विन ने फिर इसका जवाब दिया कि मैंने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट दिया था तो पुलिस पासपोर्ट लेकर मेरे घर पर आई थी. इसपर विमल ने मजे-मजे में पूछ लिया कि आपतो स्टार हैं. ये पुलिस वैरिफिकेशन तो हम लोगों के लिए होती है. आपका नाम देखकर ही सभी काम हो जाते होंगे. Image Credit: X

मुझे नॉर्मल रहना पसंद- अश्विन

मुझे नॉर्मल रहना पसंद- अश्विन6 / 6

इस सवाल का अश्विन ने जवाब दिया और बताया कि उन्हें नॉर्मल लाइफ ही जीना पसंद है. उन्हें नॉर्मल रहना पसंद है. इसलिए वह सारी चीजों के नियम के मुताबिक ही करते हैं. अश्विन का ये जवाब फैंस का दिल जीत गया. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन