हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: शिवम दुबे ने पलट दी थी बाजी, लेकिन...रोमांचक मुकाबला हुआ टाई

IND vs SL Shivam Dube: श्रीलंका के खिलाफ खेला गया पहला वनडे मुकाबला टाई रहा। निचले क्रम पर शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

विज्ञापन
IND vs SL Shivam Dube

IND vs SL Shivam Dube: भारत-श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेला गया पहला वनडे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया ये मैच 230 का स्कोर बराबर रहने पर टाई रहा। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से खराब बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिनशिवम दुबे ने जिस तरह की पारी खेली, उसे देख स्टार बल्लेबाज भी हैरान रह गए। टीम इंडिया शुरू में अच्छी लय में नजर आ रही थी। उसने अच्छी गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी को 230 रन तक रोक दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 75 रन पर पहला विकेट आउट होने के बाद मानो पतझड़ ही शुरू हो गया। रोहित शर्मा शानदार फिफ्टी लगाकर पवेलियल लौटे तो उनके बाद विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी भी चलते बने। इसके बाद पूरा दारोमदार शिवम दुबे पर आ गया।

आखिर तक जमे रहे शिवम दुबे

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे योद्धा की तरह आखिरी ओवरों में लड़ते रहे। वह मैच टाई होने पर आउट हुए, लेकिन निचले क्रम पर उनकी शानदार पारी टीम ने मैच पर पकड़ बना ली। हालांकि उनकी शानदार पारी के बावजूद इस मैच में टीम इंडिया को जीत नहीं मिल सकी, आखिरकार ये मुकाबला टाई हुआ।

शिवम दुबे ने अपनी बेखौफ पारी में एक चौका-2 छक्का जमाकर 24 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्होंने 47वें ओवर में वानिंदु हसरंगा की गेंद पर बेखौफ छक्का ठोका। जबकि 48वें ओवर में उन्होंने चरिथ असलांका की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौका जमाने के बाद दुबे ने स्कोर बराबर कर दिया, लेकिन अगली ही गेंद पर वे गच्चा खा गए और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया को अब जीत के लिए एक रन बनाना था, लेकिन अर्शदीप सिंह बड़ा शॉट मारने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इस तरह भारतीय टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचकर इस मुकाबले में बराबरी से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने दिया साथ 

शिवम दुबे का दूसरे छोर पर मोहम्मद सिराज ने साथ दिया। वह भी उनके साथ अंत तक डटे रहे। सिराज 11 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे। आपको बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच करीब 10 साल पहले कोई मुकाबला टाई रहा था। अब एक बार फिर ऐसा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: हैरान कर गए टीम इंडिया में ये बदलाव, फैंस बोले- गौतम गंभीर का ‘दौर शुरू’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 कप्तान 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: मेरे को क्या देख रहा है? रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद, देखें वीडियो 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ओ भाई ये क्या हुआ? नॉट आउट था श्रीलंका का बल्लेबाज, खुद ही लौट गया पवेलियन 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola