India vs Sri Lanka Test Series: टीम इंडिया इसी महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. हालांकि, टीम में शामिल दो खिलाड़ियों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर रखा गया है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम शामिल है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिससे भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है. वहीं, अब सुदर्शन की चोट को लेकर टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.
साई सुदर्शन की चोट पर आया बड़ा अपडेट
24 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन एड़ी में चोट लगी है और वह इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. उनकी यह चोट अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद सामने आई थी. हालांकि, अब वह मेडिकल टीम की निगरानी में तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और वापसी की राह पर हैं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सुदर्शन ने अब बैटिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दिया है, जो उनकी फिटनेस में तेजी से सुधार का संकेत है. सूत्रों का मानना है कि अगर उनकी रिकवरी इसी तरह जारी रही तो वह 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं.
सुदर्शन का टेस्ट करियर
साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन भी किया है. वह भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 7 टेस्ट मैचों में 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं. हालांकि, वह अभी तक अपना पहला टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं.
ये भी पढ़ें- CWG 2026: ग्लासगो में भारतीय बॉक्सर का फूटा गुस्सा, रेस्टोरेंट में भारत का गलत नक्शा देख लगाई जोरदार क्लास!
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी. सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया 7 से 9 अगस्त तक कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका लोकल XI के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी. अभ्यास मैच के बाद टीम गॉल पहुंचेगी, जहां 15 से 19 अगस्त के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में होगा.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.
ये भी पढ़ें- 91 गेंदों में 233 रन… अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही, 25 छक्कों और 15 चौकों के साथ गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines