---विज्ञापन---

खेल angle-right

91 गेंदों में 233 रन… अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही, 25 छक्कों और 15 चौकों के साथ गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Abhishek Sharma: भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक वन डे डिस्ट्रिक्ट मैच में अपने बल्ले से जमकर गदर काटा. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 91 गेंदों में 233 रन ठोक दिए, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के शामिल रहे.

---विज्ञापन---

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है. पंजाब में खेले गए एक वन डे डिस्ट्रिक्ट मैच में अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक ठोक दिया. उन्होंने तरणतारण मेंस सीनियर टीम के खिलाफ सिर्फ 91 गेंदों में 233 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए विरोधी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की.

अभिषेक शर्मा ने ठोका तूफानी दोहरा शतक

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मैदान के चारों ओर बड़े-बड़े शॉट लगाए. अभिषेक ने तरणतारण मेंस सीनियर टीम के खिलाफ सिर्फ 91 गेंदों का सामना करते हुए 233 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 25 छक्के शामिल रहे. यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही 210 रन जड़ दिए.

---विज्ञापन---

इस मैच में अभिषेक का रौद्र रूप देखने को मिला और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के आगे विरोधी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. अभिषेक की यह पारी घरेलू क्रिकेट की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: बुमराह बाहर, अब टीम इंडिया में होगी इस धाकड़ गेंदबाज की एंट्री! श्रीलंका दौरे पर चमकेगी किस्मत?

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं चला था बल्ला

अभिषेक शर्मा टी20I क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से अभिषेक का बल्ला खामोश चल रहा था. हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और तीन मैचों में सिर्फ 11 रन ही बना सके. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में उन्होंने जरूर 59 रन बनाए, लेकिन बाकी मैचों में वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए. हालांकि, इस तूफानी पारी से अभिषेक आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा, जो आगामी इंटरनेशनल मुकाबलों से पहले भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खबर मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- CWG 2026: ग्लासगो में भारतीय बॉक्सर का फूटा गुस्सा, रेस्टोरेंट में भारत का गलत नक्शा देख लगाई जोरदार क्लास!

First published on: Aug 02, 2026 02:36 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola