IND vs SL: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में BCCI ने नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम 2 मैच खेल चुकी है, जिसमें 1 मैच में जीत तो 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अभी टीम इंडिया को 3 और मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां 27 जुलाई से टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई इस सीरीज में भी अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है।
किसे मिलेगा आराम
बीसीसीआई श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी यानी कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है। इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या या केएल राहुल के हाथ में दी जा सकती है। वहीं, टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ ही कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह सितंबर से टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। इसके बाद टीम इंडिया अगले साल होने वाली ICC की चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाने की तैयारी करेगी।
किसे मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या या केएल राहुल को दी जा सकती है। इसके अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के टीम में न रहने पर टीम में अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
इस सीरीज में नए कोच के साथ उतरेगा भारत
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय टीम अपने नए कोच के साथ मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर संभाल सकते हैं। अब तक टीम इंडिया के मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में कार्यकाल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया का कोच फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर नेशनल क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया है। BCCI के सचिव जय शाह ने हाल ही में बताया था कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर अपने नए कोच के साथ खेलने जाएगी।
भारत और श्रीलंका के बीच मैच का शेड्यूल
| 27 जुलाई | पहला टी20 मैच |
| 28 जुलाई | दूसरा टी20 मैच |
| 30 जुलाई | तीसरा टी20 मैच |
| 2 अगस्त | पहला वनडे मैच |
| 4 अगस्त | दूसरा वनडे मैच |
| 7 जुलाई | तीसरा वनडे मैच |
ये भी पढ़ें:- WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
ये भी पढ़ें:- Video: चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आया सामने, जानें कब-कब होंगे Team India के मैच
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
17 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
57 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines