IND vs SL: इन खिलाड़ियों को भारत का 'रसेल' बनाना चाहते हैं हेड कोच गौतम गंभीर, शुरू की तैयारी

IND vs SL:टीम इंडिया का कोच बनाने के बाद गौतम गंभीर ने फ्यूचर को लेकर अपनी प्लानिंग साफ कर दी है। T20 क्रिकेट में हो रहे बदलाव को देखते हुए गौतम गंभीर बल्लेबाजों की पॉवर हीटिंग एबिलिटी को और ज्यादा बेहतर करना चाहते हैं।

arvind - 2024-07-29T220551.860

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार (30 जुलाई ) को खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने बल्लेबाजों की हीटिंग स्किल्स पर काम करना शुरू कर दिया है। गौतम गंभीर ने आईपीएल के दौरान KKR के साथ भी ऐसा ही किया था।

गौतम गंभीर करना चाहते हैं ये बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के साथ ही गौतम गंभीर ने फ्यूचर को लेकर तैयारी शुरू का दी है। गौतम गंभीर टीम इंडिया के मीडिल आर्डर को अपनी पॉवर हीटिंग पर काम करने को कहा है। इसको लेकर खिलाड़ियों को लंबे शॉट्स लगाने का अभ्यास भी कराया जा रह है। रिंकू सिंह, रियान पराग और सुंदर जैसे युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश कर रहे है। गौतम गंभीर जब KKR के मेंटर थे, तभी उन्होंने टीम के मीडिल आर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजों की जगह दी थी, ताकि जरूरत पड़ने पर वो तेजी से रन बना सके।

गेंदबाजों को भी दिए गए निर्देश

गौतम गंभीर ने गेंदबाज़ो को भी निर्देश दिए हैं। हर गेंदबाज को अभ्यास सत्र में 15 मिनट तक बल्लेबाज़ी भी करनी होगी। इससे जरूरत पड़ने पर वो भी कुछ देर पिच पर टिक सके। इससे टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी और ज्यादा मजबूत होगी। कई मौके पर टीम इंडिया को कमजोर लोअर आर्डर की वजह से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में गौतम गंभीर उस कमी को भी खत्म करना चाहते हैं।


टीम इंडिया में हो सकते है बदलाव

टीम इंडिया ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस मैच में प्लेइंग 11 में भी बदलाव कर सकता है। तीसरे T20 मैच में वाशिगंटन सुंदर और खलील अहमद को भी मौका मिल सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों को अभी तक इस दौरे में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ