IND vs SL 1st Test, Devdutt Padikkal: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से कमाल करते हुए इतिहास रच दिया है. इस टेस्ट की पहली पारी में पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था और 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर पडिक्कल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की. पहली पारी में पडिक्कल ने 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए. इस तरह पडिक्कल ने इस टेस्ट में कुल मिलाकर 211 रन बनाए. इसी के साथ वह श्रीलंका में एक टेस्ट मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं और दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.
पडिक्कल ने 211 रन के साथ श्रीलंका की धरती पर एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है. धवन ने 2017 में श्रीलंका में एक टेस्ट मैच में 204 रन बनाए थे, जबकि सचिन ने 2010 में खेले गए टेस्ट में नाबाद 203 रन बनाए थे. पडिक्कल अब इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ कर लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हालांकि, इस लिस्ट में अभी भी वीरेंद्र सहवाग टॉप पर काबिज हैं. सहवाग ने 2008 में गॉल टेस्ट में कुल 251 रन बनाए थे.
श्रीलंका में एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
| रन | बल्लेबाज | प्रदर्शन | मैदान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 251 | वीरेंद्र सहवाग | 201* और 50 | गॉल | 2008 |
| 211 | देवदत्त पडिक्कल | 167 और 44 | गॉल | 2026* |
| 204 | शिखर धवन | 190 और 14 | गॉल | 2017 |
| 203 | सचिन तेंदुलकर | 203 | कोलंबो (SSC) | 2010 |
ये भी पढ़ें- VIDEO: आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे KL राहुल, तभी पडिक्कल ने दिलाया जीवनदान, खुश होकर लगाया गले
देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट करियर
26 वर्षीय देवदत्त पडिक्कल ने मार्च 2024 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. पडिक्कल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला और फिर नवंबर 2024 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला. लेकिन इसके बाद उन्हें खेलने के मौके नहीं मिले और लंबे समय तक प्लेइंग 11 से बाहर रहे. पडिक्कल ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 3 टेस्ट खेले हैं, जिनकी 5 पारियों में उन्होंने 301 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 60.2 का रहा है. उनके नाम टेस्ट में एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है. पडिक्कल ने पिछले कुछ समय से नंबर-3 लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है.
ये भी पढ़ें- ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में डेविड वॉर्नर को मिली सजा, लगा 1 लाख का फाइन, सिर्फ एक शर्त पर चला पाएंगे गाड़ी
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
15 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
43 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines