VIDEO: आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे KL राहुल, तभी पडिक्कल ने दिलाया जीवनदान, खुश होकर लगाया गले
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन केएल राहुल को देवदत्त पडिक्कल की वजह से जीवनदान मिला. देवदत्त की सलाह पर राहुल ने DRS लिया और पता चला कि वह नॉटआउट थे. इसके बाद उन्होंने पडिक्कल को गले लगाकर उन्हें शुक्रिया कहा.
India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला, जब देवदत्त पडिक्कल ने अपनी सूझबूझ से केएल राहुल को जीवनदान दिलाया. अंपायर ने राहुल को LBW आउट करार दे दिया था और वह पवेलियन की ओर लौटने लगे थे, तभी पडिक्कल ने उन्हें रोककर DRS लेने की सलाह दी. रिव्यू में पता चला कि राहुल आउट नहीं थे और उन्होंने राहत की सांस ली. इसके बाद राहुल ने खुश होकर पडिक्कल को गले लगाया और उनका शुक्रिया अदा किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को गले लगाकर कहा शुक्रिया
दरअसल, यह घटना भारत की दूसरी पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली. श्रीलंका की ओर से स्पिनर प्रभात जयसूर्या गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की 5वीं गेंद पर केएल राहुल ने एक शानदार छक्का जड़ा था. इसके बाद अगली गेंद पर राहुल ने डिफेंस करने की कोशिश की. जयसूर्या की गेंद में हल्का ड्रिफ्ट था. राहुल आगे बढ़े, लेकिन गेंद उनके बल्ले को चकमा देते हुए पैड पर जा लगी. अपील के बाद अंपायर ने तुरंत अपनी उंगली उठा दी. राहुल को भी लगा कि वह आउट हो चुके हैं और वह पवेलियन की ओर बढ़ने लगे.
---विज्ञापन---
तभी नॉन-स्ट्राइक पर खड़े देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रोक लिया और DRS लेने के लिए कहा. रिव्यू में पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी, लेकिन ट्रैकिंग में यह भी साफ हुआ कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल रही थी. ऐसे में अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और राहुल को नॉटआउट करार दिया गया. पडिक्कल के DRS लेने के फैसले से राहुल को जीवनदान मिला. इसके तुरंत बाद राहुल पडिक्कल के पास जाकर उन्हें गले लगा लिया और उनकी समझदारी के लिए धन्यवाद कहा.
KL Rahul was given LBW.
He started to walk back to dressing room, then Padikkal asked to take the DRS and it was missing – KL got another life.
हालांकि, इस जीवनदान का राहुल ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और कुछ ही देर बाद ही आउट हो गए. पारी के 15वें ओवर में प्रभात जयसूर्या ने ही उन्हें अपना शिकार बना लिया. राहुल 47 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. राहुल ने पहली पारी में 175 गेंदों पर 82 रनों की अहम पारी खेली थी.
गॉल टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक 29 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं. हालांकि, भारत ने पहले सेशन में 4 विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल 35 रन और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, पहली पारी में शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल 75 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. फिलहाल ऋषभ पंत 21 रन और ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की कुल बढ़त 294 रन की हो गई है.
It's Lunch on Day 4 of the Galle Test!
Rishabh Pant (21*) and Dhruv Jurel (5*) in the middle as #TeamIndia move to 116/4 & lead Sri Lanka by 294 runs.
We will be back for the Second Session shortly! ⌛️
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/VIDEO: आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे KL राहुल, तभी पडिक्कल ने दिलाया जीवनदान, खुश होकर लगाया गले
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.