ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में डेविड वॉर्नर को मिली सजा, लगा 1 लाख का फाइन, सिर्फ एक शर्त पर चला पाएंगे गाड़ी

David Warner: सिडनी कोर्ट ने डेविड वॉर्नर को ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में दोषी पाया है. सजा के तौर पर 39 वर्षीय खिलाड़ी पर भारी जुर्माना लगा है. अब वह सिर्फ एक शर्त पर गाड़ी चला पाएंगे.

david warner

वॉर्नर को मिली सजा (Image: AI Generated)

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर कुछ महीनों पहले विवादों के घेरे में आए थे. उन पर ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोप लगे थे. इसके बाद वॉर्नर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. अब जाकर डेविड को कड़ी सजा मिली है और उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा है. इसके अलावा अब वह सिर्फ एक ही शर्त पर गाड़ी चला पाएंगे. उन्हें अब अपनी कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस का उपयोग करना पड़ेगा.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

5 अप्रैल 2026 को ईस्टर संडे के दिन डेविड वॉर्नर सिडनी के मारोबरा में नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे. वॉर्नर के खून में अल्कोहल की मात्रा 0.104 पाई गई, जो लीगल लिमिट से दोगुनी थी. उन्होंने सड़क के किनारे हो रही जांच से बचने और एक अन्य साथी के साथ अपनी सीट बदलने की कोशिश की. इस दौरान उस गाड़ी में बच्चे भी मौजूद थे, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया.

विज्ञापन

कोर्ट ने सुनाई सजा

डेविड वॉर्नर ने पिछले महीने अपनी गलती स्वीकार की और 18 अगस्त को इस मामले में अंतिम सुनवाई हुई. सिडनी कोर्ट ने डेविड वॉर्नर को ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में दोषी करार दिया है. जज क्लेयर फर्नान ने सजा के तौर पर 39 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) का फाइन लगाया है.

विज्ञापन

उन्हें अब एक साल तक कार चलाने के लिए ब्रेथलाइजर का उपयोग करना पड़ेगा. इसका अर्थ है कि उनकी कार में 12 महीने के लिए इंटरलॉक डिवाइस लगा होगा, जिसके चलते वह नशे में गाड़ी नहीं चला पाएंगे. वॉर्नर को ट्रैफिक ऑफेंडर प्रोग्राम से भी होकर गुजरना पड़ेगा.

2024 में रिटायर हो गए थे वॉर्नर

डेविड वॉर्नर जून 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गए थे. इसी के साथ उनका 15 साल का ऐतिहासिक करियर खत्म हो गया. ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपने करियर को लेकर एक अहम फैसला किया था. वॉर्नर अब दुनिया भर में T20 फ्रेंचाइजी लीग खेलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ