हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को चेताया, जानिए क्या कहा?

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बड़ा संदेश दिया है. गंभीर ने साफ कहा है कि खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा.

विज्ञापन
Gautam Gambhir (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है. सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से एक प्रैक्टिस मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को सख्त संदेश दिया है. गंभीर ने साफ कहा है कि खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा और 15 अगस्त तक हमारे पास हर सवाल का जवाब तैयार रखना होगा.

सीरीज से पहले कोच गंभीर ने खिलाड़ियों को दिया खास संदेश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “हम सभी जानते हैं कि हमारे सामने क्या चुनौती है और हम किस लक्ष्य के लिए खेल रहे हैं. हमें अपनी क्षमता से बढ़कर मेहनत करनी होगी, अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना होगा और खेल के हर पहलू में खुद को बेहतर बनाना होगा.”

उन्होंने आगे कहा कि, “15 तारीख की सुबह तक, चाहे हम पहले बैटिंग कर रहे हों या पहले बॉलिंग, हम हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहें. इसके लिए जमकर मेहनत करें.”

विज्ञापन

गंभीर ने नए खिलाड़ियों का किया स्वागत

इससे पहले वीडियो में गौतम गंभीर ने पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए सारांश जैन और आकिब नबी का स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने नए फील्डिंग कोच सुभदीप घोष को भी शुभकामनाएं दीं. गंभीर ने सारांश को बधाई देते हुए कहा, “आपने यहां तक ​​पहुंचने के लिए बेहद कड़ी मेहनत की है. सुनिश्चित करें कि जब भी आपको मौका मिले, आप अपने परिवार और देश को गौरवान्वित करें.”

इसके बाद गंभीर ने आकिब नबी की तारीफ करते हुए कहा कि, “मैं आकिब को बधाई देना चाहता हूं. आपका पिछला सीजन बहुत शानदार रहा. जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी जिताई, जो एक बड़ी कामयाबी है. एक बार फिर बधाई.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SL Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका वॉर्म-अप मैच? जानें टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

7 अगस्त से शुरू होगा वार्म-अप मैच

टीम इंडिया 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी. पिछले कुछ समय में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. ऐसे में सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडिली पिचों और परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने के लिए यह मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल समेत कई बल्लेबाज श्रीलंका पहुंचने से पहले ही स्पिन के खिलाफ खास अभ्यास कर चुके हैं. यह वॉर्म-अप मैच खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों और पिच के मिजाज को समझने का अच्छा मौका देगा. अब सभी की नजरें 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज पर हैं, जहां टीम इंडिया जीत के साथ अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अभियान को मजबूत करना चाहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 में 14,833 रनों का पहाड़! जोस बटलर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं भारत के ये 3 धाकड़ क्रिकेटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola