IND vs SL Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका वॉर्म-अप मैच? जानें टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs SL Live Streaming: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच यह वार्म-अप मैच 7 अगस्त से खेला जाएगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

IND vs SL Test (PIC Credit -AI)
1 / 8
IND vs SL Test (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Warm-up Match Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज में शानदार जीत हासिल कर WTC फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी.  (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी वार्म-अप मैच

सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी वार्म-अप मैच2 / 8

टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी. श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडिली पिचों और वहां की कंडीशन के साथ तालमेल बैठाने के लिए यह वार्म-अप मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

IND vs SL वॉर्म-अप मैच कब खेला जाएगा?

IND vs SL वॉर्म-अप मैच कब खेला जाएगा?3 / 8

भारत और श्रीलंका इलेवन (India vs Sri Lanka XI) के बीच वॉर्म-अप मैच शुक्रवार, 7 अगस्त से शुरू होगा और 9 अगस्त तक खेला जाएगा. पहले यह मुकाबला 4 दिनों का था, लेकिन बाद में शेड्यूल में बदलाव करते हुए इसे 3 दिन का कर दिया गया. (PIC Credit -AI)

IND vs SL वॉर्म-अप मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs SL वॉर्म-अप मैच कहां खेला जाएगा?4 / 8

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा. यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है और बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होता है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?5 / 8

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. मौसम साफ रहने पर एक दिन में करीब 90 ओवर का खेल संभव है और खेल शाम लगभग 5:00 बजे तक चलेगा. (PIC Credit -AI)

टीवी पर कहां देखें लाइव?

टीवी पर कहां देखें लाइव?6 / 8

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. भारतीय फैंस यहां विभिन्न भाषाओं में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?7 / 8

वहीं, आप SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भारत और श्रीलंका इलेवन वॉर्म-अप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit -AI)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम8 / 8

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन